{"_id":"1ad7c58e034db21919e7d7580d5662ba","slug":"ten-medals-in-boxing-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग में दस पदक झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग में दस पदक झटके
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 29 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले के खिलाड़ियों ने सहारनपुर में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
चौधरी मार्शल आर्ट क्लब के कोच इमरान चौधरी ने बताया कि 24 दिसंबर को खेल निदेशालय की ओर से सहारनपुर के डाक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। उसमें क्लब की ओर से 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान अलग अलग भार वर्ग में वासु वर्मा, पुष्कर बंसल और आसिफ सिद्दीकी ने स्वर्ण, वसीम अहमद, खुशी नामदेव, वंशिका नामदेव, रिया नामदेव और निखिल वशिष्ठ ने रजत पदक तथा अनुज कुमार और हर्ष मलिक ने कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता में सहारनपुर की मुख्य विकास अधिकारी मोनिका रानी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद क्लब के खिलाड़ी मसूरी (देहरादून) में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने रवाना हो गए और सोमवार को शामली लौटे। क्लब पहुंचने पर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कोच इमरान चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।