{"_id":"5f3193b08ebc3eabe82cdb48","slug":"ten-hands-free-sanitizer-machines-will-be-installed-in-the-city-shamli-news-mrt4956445152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली तहसील में हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन का किया शुभारंभ--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली तहसील में हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन का किया शुभारंभ--
विज्ञापन
शहर में दस हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन लगेंगी
शामली। लायंस क्लब क्राउन की ओर से शहर में दस हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन लगवाया जाएगा। क्लब की ओर से एक हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन का शामली तहसील मुख्यालय पर उद्घाटन जिले के सहायक महानिरीक्षक निबंधन मेवा लाल पटेल एवं सब रजिस्ट्रार तरुण शर्मा ने किया। क्लब अभी तक शहर में चार हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन लगा चुका है।
सोमवार को तहसील परिसर में हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन के शुभारंभ पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन मेवा लाल पटेल ने कहा कि तहसील कार्यालय पर लगाई गई सैनिटाइजर मशीन से यहां आने वाले सभी लोगों के बचाव का कार्य करेगी। इस अवसर पर लायंस क्लब क्रॉउन के अध्यक्ष लायन आशु गर्ग ने बताया कि यह मशीन पैर द्वारा संचालित होती है। सैनिटाइजर को हाथों में लेकर हाथों को संक्रमण से मुक्त किया जा सकता है। क्लब के सचिव लायन वैभव प्रकाश गोयल ने बताया कि क्लब द्वारा इस प्रकार की चार मशीनें लगाई जा चुकी है। इस वर्ष क्लब द्वारा 10 ऐसी हैंड्स फ्री आटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन नगर के अन्य स्थानों पर भी लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्लब के कोषाध्यक्ष लायन राहुल वर्मा ने कहा कि विजय सिंघल के संयोजन में क्लब द्वारा सैनिटाइजिंग प्रोग्राम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें क्लब परिवार के सभी सदस्यों के घर, प्रतिष्ठान प्रमुख सार्वजनिक बैंकों के कार्यालयों को भी सैनिटाइज किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ जोन चेयरमैन लायन विनीत गोयल द्वारा सर्वोदय ब्लड बैंक मेरठ रोड शामली के सैनिटाइजिंग कार्यक्रम से किया गया। कार्यक्रम का संचालन वैभव प्रकाश ने किया।