{"_id":"5fad7ffb8ebc3e9ba530222f","slug":"temples-of-education-adorned-with-lamps-and-rangoli-shamli-news-mrt5108012177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीयों और रंगोली से सजे शिक्षा के मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीयों और रंगोली से सजे शिक्षा के मंदिर
विज्ञापन
शामली मैपल्स एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा
- फोटो : SHAMLI
दीयों और रंगोली से सजे शिक्षा के मंदिर
शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में दिवाली पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगोली बनाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में दिवाली पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन और रंगोली पर सजे 101 दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आचार्य प्रीतम सिंह प्रीतम ने आओ राष्ट्र के दीप जलाएं कविता प्रस्तुत की। प्रवक्ता अशोक कुमार दीप प्रज्ज्वलन की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सुखदेव सैनी ने दिवाली के सामाजिक, धार्मिक, पौराणिक, वैज्ञानिक तथा विभिन्न मान्यताओं के आधार पर इस त्योहार को स्वच्छता के साथ संपन्नता का आधार बताया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने राष्ट्र के मंगल की कामना करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दीं। मौके पर उपप्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य मोहर सिंह, पुष्पेन्द्र शर्मा, अक्षय कुमार, अशोक कुमार, मधुबन शर्मा, मनोज आदि रहे।
मेपल्स एकेडमी में दिवाली पर कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एमडी मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। मौके पर कशिश मलिक, अनुप्रिया, वंशिका, यशिक, मोहित वालिया, अक्षरा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में दिवाली पर छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मौके पर कालेज अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, नीरू संगल, सूचि गर्ग, प्रियंका गर्ग, धीरसिंह आदि रहे।
विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर मोहा मन
गढ़ीपुख्ता। द हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 9 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के बीच दिवाली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान व कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान और कक्षा 10 व कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर प्रबंधक नवाज खान, नूर नवाज खान व इमरान खान नसीम अहमद, रवीश, जीशान, सविता शर्मा, रेखा, योगेश आदि मौजूद रहे।

चौसाना के ज्योतिबा फूले इंटर कॉलेज में रंगोली बनाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इटंर कालेज में रंगोली बनाते शिक्षक- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन