{"_id":"661839404109b1fae607f154","slug":"temples-echoed-with-the-praises-of-mother-goddess-bhajans-and-kirtans-were-performed-shamli-news-c-26-1-smrt1047-119391-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: माता के जयकारों से गूंजे मंदिर, हुए भजन-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: माता के जयकारों से गूंजे मंदिर, हुए भजन-कीर्तन
विज्ञापन
शामली। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्र घंटा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिरों और घरों में मां के जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मनोकामनाएं मांगीं। सुबह से ही माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
बृहस्पतिवार को श्री दुर्गा मंडप मेें तीसरे दिन सुबह मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा-अर्चना हुई। श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के तहत मां दुर्गा के स्वरूप चंद्रघटा की कथा पढ़कर सुनाई गई। श्री दुर्गा चालीसा, श्री दुर्गा स्त्रोत और आरती भी उतारी। इस दौरान घर परिवार में सुख-सम़ृद्धि की मनोकामनाएं मांगी गईं। दोपहर बाद घरों और मंदिरों में श्रद्धालु ने मां दुर्गा के भजन प्रस्तुत किए। पुरानी सब्जी मंडी और करनाल रोड पर मां शाकंभरी देवी, पानीपत रोड गुलजारी वाला शिव मंदिर, हनुमान धाम, बलभद्र मंदिर, रेलपार मां दुर्गा शिव मंदिर, टंकी रोड मां वैष्णो देवी भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
दूसरी ओर सृष्टि के रचियता ब्रह्मा जी बूढ़े बाबू की स्मृति में तीसरे दिन श्री हनुमान धाम में श्रद्धालुओं ने गुड़, आटा, दाल, चीनी का प्रसाद चढ़ाया। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं और बच्चों ने मेले में जमकर चाट-पकौड़ी, जलेबी और खिलौनों की खरीदारी की। श्रीहनुमान धाम के राम दरबार मंदिर में अखंड रामायण का पाठ शुरू किया गया। रामनवमी के दिन आगामी 17 अप्रैल को अखंड रामायण का पाठ का समापन होगा। तीसरे दिन मेले का समापन हो गया। इस मौके पर श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, रमेश कुमार पांचाल, पुनीत द्विवेदी मौजूद रहे।