फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Temperatures dropped by one degree, people shivered due to cold wave

Shamli News: एक डिग्री गिरा पारा, शीतलहर से छूटी कंपकंपी

Thu, 02 Jan 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 02 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped by one degree, people shivered due to cold wave
शामली में धीमान पुरा मार्ग पर सर्दी में जाती महिलाएं । संवाद
शामली। जिले में शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। दिन भर धूप नहीं निकली। रात में हल्का कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। जरूरी काम के लिए ही लोग घर से बाहर निकले। सुबह से ही मौसम ठंडा बना रहा। दिनभर धूप नहीं निकली।
दोपहर में बादलों में छिपे सूरज के निकलने की एक बार उम्मीद बंधी थी, लेकिन धूप नहीं निकल सकी। शाम को चार बजे कुछ देर के हल्की धूप निकली, लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद फिर से धूप गायब हो गई। शाम को फिर से से मौसम में ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 15 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पहाड़ों पर हिमपात होने के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड रहेगी। अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed