फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Temperature rolled due to rain

बारिश के कारण लुढ़का तापमान

Thu, 07 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Temperature rolled due to rain
शामली बरसात में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
बारिश के कारण लुढ़का तापमान
विज्ञापन

शामली। तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश बुधवार सुबह तक भी जारी रही। रात में तेज गड़गड़ाहट के बाद बारिश हुई, जबकि बुधवार सुबह तक भी बूंदाबांदी होती रही। दोपहर में मौसम साफ होने से धूप निकली। इसके बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
बीते कई दिनों से सुबह का कोहरा और दिन में बादल छा रहे थे। तीन दिन से रुक-रुककर बारिश हुई। बुधवार को सुबह तक बारिश जारी रही। करीब नौ बजे तक हुई बूंदांबादी के बाद मौसम साफ हो गया है और धूप खिल गई। दोपहर में धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली, लेकिन शाम होते ही फिर से बादल छा गए। बीते 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। जिले में अधिकतम तापमान 17 डिग्री तथा न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

गन्ने की कटाई हुई बंद, सब्जियों को नुकसान
शामली। तीन दिन तक रुक-रुककर हुई बारिश से जिले में गन्ने की कटाई बंद हो गई है। शुगर मिलों एवं कोल्हुओं पर गन्ने की आपूर्ति बहुत कम हो गई है। आलू की खोदाई भी बंद पड़ी हुई है। इससे आलू के दाम भी लगभग 20 रुपये प्रति पांच किलो तक बढ़ गए हैं। बारिश से सरसों, आलू, लहसुन, गाजर, फूल व पत्ता गोभी आदि की फसलों को नुकसान हुआ है। हालांकि धूप निकलने से किसानों ने थोड़ी राहत महसूस की है। यदि बृहस्पतिवार को भी अच्छी धूप निकली तो खेत सूखने लगेंगे और खेती कार्य फिर से सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अधिकतम- न्यूनतम तापमान का आंकड़ा
तिथि-- - अधिकतम -- --- न्यूनतम तापमान-
0 1 जनवरी- 17- -7-
02 जनवरी- 17- -11-
03 जनवरी- 19- -13-
04 जनवरी- 22- -14--
05 जनवरी- 19- -14-
06 जनवरी- 17- - 12

शामली बरसात में गुजरते वाहन

शामली बरसात में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में गुजरते वाहन

शामली बरसात में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में छाता लगा कर स्कूटी पर महिला को लेकर जाता वृद्व

शामली बरसात में छाता लगा कर स्कूटी पर महिला को लेकर जाता वृद्व- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed