फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Temperature decreased, no respite from heat

Shamli News: तापमान में आई कमी, गर्मी से नहीं मिली राहत

Sun, 02 Jun 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Temperature decreased, no respite from heat
शामली धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर जाते छात्राए
शामली। जिले के मौसम में शनिवार शाम को कुछ देर के लिए बादल छाने और धूल भरी तेज हवा चलने से बदलाव आया है। जिले के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने के बाद भी लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी और लू से राहत नहीं मिली है। रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। जिले का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम में हल्का बदलाव हुआ है, हालांकि लोगों को भीषण गर्मी व लू से कोई राहत नहीं मिली है। सुबह पांच बजे आसमान में बादल थे और कुछ बूंदें भी गिरी। बाद में आसमान से बादल गायब हो गए और चिलचिलाती धूप निकली। मौसम में उमस बनी रही। उमस भरी गर्मी के साथ ही आठ बजे से गर्म हवा लू चलनी शुरू हो गई। उमस के कारण पसीने की चिपचिपाहट बनी रही और लोग गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

दोपहर में लोग घरों में रहे, जिससे सड़के व बाजार सूने पड़े रहे। शाम को चार बजे फिर अचानक आसमान में हल्के बादल छा गए और धूल भरी तेज हवा चलने लगी। करीब दस मिनट बाद ही हवा की रफ्तार मंद पड़ गई और फिर से चिलचिलाती धूप निकलने से लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। इसके बाद फिर शाम को आसमान में हल्के बादल छा गए। पिछले 24 घंटे में जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 42 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed