फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   teez mahotsav celebrated with joy

महिलाओं ने परिवार और सहेलियों संग मनाई तीज

Sat, 03 Aug 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
teez mahotsav celebrated with joy
शामली हनुमान धाम पर हरियाली तीज पर सडी परिधान प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाऐ - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं ने अपने अपने अंदाज में मनाया। किसी ने परिवार संग तो किसी ने सहेलियों संग तीज के त्योहार को मनाया। जिले में जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। शहर के हनुमान धाम पर तीज मेले का आयोजन किया।
विज्ञापन

शहर की कमला कालोनी में भी कालोनी में महिलाओं ने तीज का त्योहार अपने ही अंदाज में मनाया। महिलाएं एक दूसरे के घर गईं और तीज की शुभकामनाएं दीं। झूला झूला और सावन के गीत गाए। एक-दूसरे को गुंजिया और घेवर खिलाया। रीतू गोयल, आरती गोयल, अंजली, दीपशिखा, पायल आदि ने अपने यहां चाट पकौड़ी का भी इंतजाम किया था। इसके अलावा शहर के एक रेस्तरां में आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में तंबोला गेम के अलावा डांस भी हुआ। जिसमें तीज के गीतों पर डांस किया गया। महिलाओं ने सोलह शृंगार के आधार पर तीज क्वीन का चयन किया। इसमें शैली जैन को तीज क्वीन चुना गया। डॉक्टर नीलम शुक्ला ने गीत सुनाया। सुमन और आयुषी ने हीरो हीरोइन बनकर एक्टिंग की। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। मौके पर मेेेघा अग्रवाल, टिम्मी गर्ग, रजिया, मनस्वी, रेणू संगल, रेणू संगल का सहयोग रहा। इसके अलावा शहर के बड़ा बाजार निवासी शिखा गोयल ने अपने परिवार के साथ ही तीज का त्योहार मनाया। बताया कि उनकी बेटी मुस्कान का रिश्ता शामली शहर में ही तय हो चुका है। उससे ससुराल वाले उनकी बेटी का तीज का सामान लेकर घर पर आए हुए थे। बेटी के ससुराल और मायके वालों ने दोनों ही एक साथ त्योहार को मनाया। धीमानपुरा, सीबी गुप्ता कालोनी, काकानगर, अग्रवाल कालोनी में भी कई जगहों पर तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम के साथ त्योहार मनाया गया। झिंझाना क्षेत्र में कई जगह महिलाएं झूलों का आनंद उठा रही थीं।

शामली हनुमान धाम पर हरियाली तीज पर राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे

शामली हनुमान धाम पर हरियाली तीज पर राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली में  हरियाली तीज महोत्सव मनाती की शहर की महिलाऐ

शामली में हरियाली तीज महोत्सव मनाती की शहर की महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

शामली में  हरियाली तीज महोत्सव मनाती की शहर की महिलाऐ

शामली में हरियाली तीज महोत्सव मनाती की शहर की महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed