फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teenager reached her boyfriend's house and insisted on getting married

Shamli News: प्रेमी युवक के घर पहुंची किशोरी, शादी करने की जिद पर अड़ी

Wed, 18 Jun 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teenager reached her boyfriend's house and insisted on getting married
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी प्रेमी युवक के घर पहुंच गई और वहीं पर साथ में रहने और शादी करने की जिद पर अड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को समझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार को घर से निकलकर प्रेमी के घर पहुंच गई। किशोरी ने युवक के साथ रहने और शादी करने की बात कही। युवक के परिजनों ने किशोरी को घर जाने के लिए कहा,लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुई। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और किशोरी को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस के सामने ही गांव में दोनों पक्षों में कहासुनी होने से हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस और परिजनों की समझाने के बाद भी किशोरी अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। बाद में पुलिस ने किशोरी को समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया है कि अगस्त 2024 में युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर साथ ले जाने का आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब एक वर्ष बाद युवक जमानत पर रिहा हुआ है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की उम्र व बयान के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed