फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teenager police cordon to recover

किशोरी की बरामदगी के लिए थाना घेरा

Sat, 19 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 19 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager police cordon to recover
कांधला। बहला फुसलाकर ले जा गई किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर समाज के लोगों ने पंचायत के बाद थाने का घेराव किया। इस दौरान जमकर बखेड़ा हुआ और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ कैराना ने तीन दिन में किशोरी की बरामदगी का आश्वासन देकर लोगोें को शांत किया।  
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला से गत 29 नवंबर को एक व्यक्ति किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और न ही किशोरी को बरामद किया जा सका। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव बना हुआ था। बुधवार को परिजनों ने थाने पर हंगामा करते हुए तीन दिन में किशोरी की बरामदगी का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन पुलिस परिजनों की चेतावनी को हल्के में लेती रही। शुक्रवार को इस मामले में कैराना रोड स्थित निराकार राम जी मंदिर में समाज के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में पहुंचे भाजपा नेता नरेश सैनी, विहिप नेता सुभाष मलिक, बजरंग दल के प्रांतीय मंत्री प्रमोद सैनी आदि ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं माहौल खराब कर रही हैं।
विज्ञापन

 किशोरी को बहला फुसलाकर एक व्यक्ति लेकर गया है और पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पंचायत के बाद भीड़ थाने पहुंच गई और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान थाना प्रभारी नरेशपाल सिंह ने प्रदर्शनकारियों को रोका, तो वह बिफर पड़े। इस दौरान थाना प्रभारी और लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने पर सीओ कैराना एनपी सिंह थाने में पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से तीन दिन का समय ओर मांगा। इस दौरान एसपी के नाम सीओ कैराना को ज्ञापन दिया गया, जिसमें तीन दिन में किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर महापंचायत करनेे की चेतावनी दी गई। इस घटना से कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रदर्शन में अरविंद सैनी, रविंद्र सैनी, कंवरपाल, विक्की, अरविंद डिस्लिवा, रणधीर सिंह सल्फा, लोकेश गोयल,  अमित गर्ग, मांगेराम कश्यप, सुंदर लाल सैनी, राजेंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों का बाप है आरोपी
जिस व्यक्ति पर किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। उसकी शादी हो चुकी है और तीन बच्चों का बाप है। बताया जा रहा है कि वह किशोरी के मकान में ही किराये पर रहता था।
एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में नामजद किए गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुढ़ाना रोड से अरशद मोहल्ला शेखजादगान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
------
इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। किशोरी की बरामदगी के लिए टीम लगाई गई है, जल्द ही किशोरी बरामद कर ली जाएगी।
एनपी सिंह, सीओ कैराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed