फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teenager kidnapped from West Bengal recovered from Kairana

पश्चिम बंगाल से अपहरण कर लाई गई किशोरी कैराना से हुई बरामद

Mon, 27 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped from West Bengal recovered from Kairana
दिल्ली व पानीपत के लिए भी
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती के बाद कैराना निवासी युवक ने किया था अपहरण
किराए के कमरे में अकेले रखा, पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेशकर बयान कराए
आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। फेसबुक पर दोस्ती के बाद पश्चिम बंगाल से अपहरण करके लाई किशोरी को वहां की पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कैराना के बाहरी इलाके से बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई।
पश्चिम बंगाल के मुतैना सुंदरवन तटीय दक्षिण 24 परगना के जिला बरुईपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजय राय शनिवार को टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मोहल्ला दरबार कलां में दबिश देकर आरोपी जमाल को हिरासत में ले लिया। बताया कि बीती 14 मई को पश्चिम बंगाल से एक किशोरी का अपहरण किया गया था। उससे फेसबुक पर दोस्ती के बाद वारदात की। किशोरी के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन कैराना में मिल रही थी। इस पर पुलिस ने आरोपी जमाल दबोच लिया। किशोरी को बरामद करने के लिए उसे पानीपत ले गई। वहां आरोपी पुलिस को अलग-अलग कॉलोनियों में घुमाता रहा। पुलिस ने देर रात कैराना के बाहरी इलाके से एक किराए के मकान से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि पश्चिम बंगाल की पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

युवतियों को लेते हैं झांसे में
सोशल मीडिया पर कुछ युवक झूठी पहचान पेशकर युवतियों को जाल में फंसाते हैं। ये खुद को अमीर दर्शाते हैं। हकीकत में इनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब होती है। ये अपराधी प्रवृत्ति के भी होते हैं। बाद में युवतियों जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर चेटिंग की मदद से मिली लोकेशन
अपहृत किशोरी एवं आरोपी की फेसबुक पर पूर्व में हुई चेटिंग से आरोपी की लोकेशन कैराना में मिली। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से सहायता मांगी। आयोग अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो के निर्देश पर एसएसपी शामली को पत्र लिखा था। वहीं, पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिशन मुक्ति फाउंडेशन नई दिल्ली के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह व एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी आरती चंद्रा भी कैराना पहुंचीं। स्थानीय पुलिस की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

नमाज पढ़ना सिखाने का आरोप
पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार किशोरी ने आरोपी जमाल पर नमाज पढ़ना सिखाने का आरोप लगाया। आरोपी जमाल पानीपत फैक्टरी में पायदान बनाता था। किशोरी अपने घर से करीब 37 हजार रुपये लेकर लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed