फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   teekakaran ke baad bacchi ki maut

गंगेरू गांव में टीकाकरण से बच्ची की मौत

Sun, 04 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 04 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
teekakaran ke baad bacchi ki maut
बच्ची की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कांधला। गांव गंगेरू में नौ माह की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को उसे पोलियो खुराक पिलाई और इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसे तेज बुखार हुआ और उसकी मौत हो गई। उधर, स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि  बच्ची काफी कमजोर थी। उसी वॉयल से आठ अन्य बच्चों को टीका लगाया गया था, जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


शनिवार को गांव गंगेरू में स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण और नवजात बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने के लिए गई थी। मोहल्ला तीड़वाला में कैंप लगाकर बच्चों को टीकाकरण और पोलियो की दवाई पिलाई थी। इसी दौरान आसिफ की नौ माह की बेटी युमना को पोलियो की दवाई पिलाने के साथ ही इंजेक्शन लगाया था।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद ही बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। उसे तेज बुखार हो गया था। टीम से उसका उपचार करने के लिए कहा गया, लेकिन सामान्य बुखार बताकर बच्ची का उपचार नहीं किया गया। परिजनों ने उसका गांव में ही उपचार कराया, लेकिन रविवार दोपहर बच्ची की मौत हो गई। उधर, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कांति प्रसाद का कहना है जो इंजेक्शन लगाया गया है, उससे ऐसी घटना नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed