{"_id":"62e6ca37ea0ac820fa7a4ef0","slug":"teej-celebrated-by-singing-malhar-of-sawan-shamli-news-mrt5992040197","type":"story","status":"publish","title_hn":"लि में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लि में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव
विज्ञापन
जिले में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव
नई नवेली दुल्हन झूला झूलीं, सावन के गीत गाए
जगह-जगह हुए हरियाली तीज के कार्यक्रम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरियाली तीज रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बहनों के यहां भाई सिंधारा लेकर पहुंचे। दोपहर बाद नई नवेली दुल्हनों ने झूला-झूलकर सावन के गीत गाए। जगह-जगह हरियाली तीज के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शहर के श्री मंदिर हनुमान टीला में समिति की ओर से 19वां हरियाली तीज महोत्सव अग्रसेन बरात भवन में आयोजित किया गया। इस मौके पर जूनियर-सीनियर बालिका वर्ग में मेहंदी प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए साड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेहंदी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रियंका प्रथम, मुस्कान द्वितीय व सिमरन तृतीय रही। सीनियर वर्ग में मोनिका प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय तथा शालिनी तृतीय रही।
वहीं, राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता में उमंग प्रथम, निशा द्वितीय तथा कार्तिक तृतीय रहे। साड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, पूजा वर्मा द्वितीय तथा नेहा मित्तल तृतीय रही। हनुमान धाम के पदाधिकारियों की ओर से सभी को पुरस्कृत किया गया। यहां पर सुंदर झूलों की व्यवस्था की गई। सभी ने चाट-पकौड़ी का आनंद उठाया। कार्यक्रम संयोजक जोगेंद्र पाल सेठी रहे। वहीं, संचालन वंश नामदेव ने किया। इस अवसर पर हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, मनोज मित्तल, रमेश चंद धीमान, मुकेश मैनेजर, अमित प्रजापति, संदीप नामदेव, सनी सहगल, मुन्ना संगल, शिवम गिरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में मीरा मित्तल, छवि संगल, आरती नामदेव, सुदेश कुमारी रहीं। सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
दूसरी ओर, शहर के चौधरी चरण सिंह बरातघर में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मणि अरोरा और उद्यमी अंकित गोयल की पत्नी रितु गोयल रहीं। कार्यक्रम संयोजक वार्ड दस की सदस्य पूनम विश्वकर्मा की ओर हरियाली तीज महोत्सव में तीज क्वीन की उपाधि सोनिया दी गई। प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, राशि द्वितीय रहीं। राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता में दक्षिता निरोशका प्रथम, दीया वर्मा द्वितीय रही। निर्णायक मंडल में स्नेहा गर्ग, रश्मि जैन, नूतन अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में संचालन निधि द्वारा किया। कार्यक्रम में अंजली विश्वकर्मा, बीना अग्रवाल, रीना गौतम, अर्चना, डॉ. काजल, श्वेता आदि मौजूद रहीं।
सावन के झूले का लिया आनंद
झिंझाना। हरियाली तीज पर्व कस्बा व क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। हरियाली तीज पर महिलाओं ने व्रत रखा। इसके बाद महिलाओं और युवतियों ने एकत्र होकर सावन के झूले का आनंद लिया। राम श्याम दुर्गा मंदिर में भजन कीर्तन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा बच्चों को राधा-कृष्ण बनकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। इस अवसर पर सीमा शर्मा, मुनेश वर्मा, डोली, दीपा गोयल, मनीषा, विमलेश, राखी, कुसुम, मानसी गर्ग, भावना, सरोज, प्रेमलता, ज्योति, रीना आदि महिलाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी की।