{"_id":"5e9c7f6f8ebc3e76cc27c553","slug":"teams-are-looking-for-chains-of-those-who-come-in-contact-with-the-jamatis-shamli-news-mrt4783918200","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की नानूपुरी पर कसा प्रशासन का शिंकजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की नानूपुरी पर कसा प्रशासन का शिंकजा
विज्ञापन
शामली के तैमूरशाह व नानूपुरा हॉटस्पॉट इलाके में तैनात कोतवाली प्रभारी व अधिकारी
- फोटो : SHAMLI
जमातियों के संपर्क में आने वालों की चेन तलाश रही टीमें
शामली। कोरोना के तीन केस मिलने के बाद शहर की नानूपुरा बस्ती पर प्रशासन की पैनी नजरें हैं। इसकी बड़ी वजह यहां कोरोना पाजिटिव जमातियों के संपर्क में आने वाले लोग हैं। प्रशासन ने जमातियों के संपर्क में आने वालों की चेन तलाशनी शुरू कर दी है।
नानूपरा बस्ती के पास धर्मस्थल में असम के एक जमाती में कोराना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद इस जमाती के संपर्क में आए तीन लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इन तीनों के संपर्क में आने वालों की चेन भी काफी लंबी है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए करीब 35 लोगों को क्वारंटीन कर चुका है। क्वारंटीन किए जा रहे लोगों के नमूने भी जांच को भेजे जा रहे हैं। इन लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। रविवार को सीओ ने पुलिस बल के साथ बस्ती के आसपास पैदल गश्त की। लाउडस्पीकर से लोगों को घर में ही रहने की अपील की।
कैराना में भी प्रशासन सख्त
कैराना कस्बे की शेखबद्धा, कायस्थवाड़ा बस्ती भी हॉट स्पॉट है, यहां भी तीन जमाती संक्रमित मिले थे। जानकारी में आया है कि ये जमाती आसपास के कई धार्मिक स्थलों में गए थे, ऐसे में उनके संपर्क में आने वालों की पूरी चेन तलाशी जा रही है। उधर, थानाभवन की इस्लामपुर भैंसानी गांव में भी हॉट स्पॉट बना है यहां पर स्वास्थ्य टीमों ने घरों में सर्वे भी पूरा कर लिया है। हालांकि यहां पर दो बांग्लादेशी जमातियों के अलावा कोई भी संक्रमित नहीं है। इसलिए ये थोड़ी सेफ है।