{"_id":"5f7b64df8ebc3eefba4125c6","slug":"team-from-mathura-caught-18-monkeys-shamli-news-mrt504676337","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: केले के चक्कर में पिंजरे तक पहुंच गए बंदर, झुंड बनाकर लोगों पर कर रहे थे हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: केले के चक्कर में पिंजरे तक पहुंच गए बंदर, झुंड बनाकर लोगों पर कर रहे थे हमला
Tue, 06 Oct 2020 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश के शामली में बंदरों के आतंक से परेशान नगरवासियों को राहत दिलाने के लिए मथुरा से आई टीम ने जगह-जगह अपने पिंजरे लगाने शुरू कर दिए हैं, जिनमें लगाए गए केलों को खाने के चक्कर में बंदर पकड़ में आ रहे हैं। पहले दिन 18 बंदरों को पकड़ा गया। नगर पालिका बंदर पकड़ने वाली टीम को 690 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से भुगतान करेगी।
विज्ञापन
पिछले कई माह से कस्बे में बनखंडी मंदिर, खंड विकास कार्यालय, कचहरी, सीएचसी के अलावा कस्बे के मोहल्लों में बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे थे। चार दिन पहले नगर पालिका ने मथुरा से बंदरों को पकड़ने के लिए तीन सदस्यीय टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
मथुरा से आई टीम ने पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ना शुरू कर दिया है। लोहे के बड़े पिंजरे में लगाए केले खाने के लिए आने पर बंदर इनमें फंस जाते हैं। टीम ने सोमवार को करीब डेढ़ दर्जन बंदरों को पकड़ा, जिन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कविता त्यागी ने बताया कि नगर पालिका प्रति बंदर 690 रुपये का भुगतान करेगी। बंदरों को बाद में जंगलों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन