फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Team from Mathura caught 18 monkeys

शामली: केले के चक्कर में पिंजरे तक पहुंच गए बंदर, झुंड बनाकर लोगों पर कर रहे थे हमला

Tue, 06 Oct 2020 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Team from Mathura caught 18 monkeys
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तर प्रदेश के शामली में बंदरों के आतंक से परेशान नगरवासियों को राहत दिलाने के लिए मथुरा से आई टीम ने जगह-जगह अपने पिंजरे लगाने शुरू कर दिए हैं, जिनमें लगाए गए केलों को खाने के चक्कर में बंदर पकड़ में आ रहे हैं। पहले दिन 18 बंदरों को पकड़ा गया। नगर पालिका बंदर पकड़ने वाली टीम को 690 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से भुगतान करेगी।

विज्ञापन


पिछले कई माह से कस्बे में बनखंडी मंदिर, खंड विकास कार्यालय, कचहरी, सीएचसी के अलावा कस्बे के मोहल्लों में बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे थे। चार दिन पहले नगर पालिका ने मथुरा से बंदरों को पकड़ने के लिए तीन सदस्यीय टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन


मथुरा से आई टीम ने पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ना शुरू कर दिया है। लोहे के बड़े पिंजरे में लगाए केले खाने के लिए आने पर बंदर इनमें फंस जाते हैं। टीम ने सोमवार को करीब डेढ़ दर्जन बंदरों को पकड़ा, जिन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कविता त्यागी ने बताया कि नगर पालिका प्रति बंदर 690 रुपये का भुगतान करेगी। बंदरों को बाद में जंगलों में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed