फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teachers will search door to door for the children who leave their studies under compulsion

मजबूरी में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को घर-घर तलाशेंगे शिक्षक

Fri, 10 Sep 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teachers will search door to door for the children who leave their studies under compulsion
मजबूरी में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को घर-घर तलाशेंगे शिक्षक
विज्ञापन

शामली। विद्यालयों में किसी न किसी मजबूरी में बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले या अन्य किसी कारण से विद्यालय न जाने वाले छह से 14 साल तक के बच्चों को घर-घर तलाश कर शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा। शासन के निर्देश पर शारदा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से पहला चरण शुरू किया जाएगा। इसके तहत बच्चों को चिह्नित कर विद्यालयों में नामांकित किया जाएगा।
निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार-2009 के अंतर्गत छह से 14 साल तक आयु वर्ग के सभी बालक-बालिकाओं को निशुल्क प्रारंभिक शिक्षा दिए जाने का प्रावधान है। इसके बाद भी कुछ बालक-बालिकाएं ऐसे हैं, जो किसी न किसी कारण मजबूरी में विद्यालय नहीं जा पाते या फिर किसी वजह से बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं। इनमें कुछ ने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए विद्यालय नहीं जा पाते। ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शुक्रवार से शारदा कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसका पहला चरण 15 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नीकरण कर आयु संगत कक्षा में नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
शारदा कार्यक्रम के तहत पहला चरण शुक्रवार से शुरू होगा। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में अभीतक नामांकित न होने वाले या बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छह से 14 साल तक के बालक-बालिकाओं को चिह्नित कर आयु संगत कक्षा में नामांकित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार जिला समन्वयक सामुदायिक एवं सहभागिता शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed