फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Teachers unite to protect their rights'

‘अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए एकजुट हों शिक्षक’

Fri, 06 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
'Teachers unite to protect their rights'
शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी ने कहा कि सरकार में शिक्षकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, इसलिए अब शिक्षकों को अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए जागरूक होकर एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीवी इंटर कालेज शामली में आयोजित बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित 14 मामलों को लेकर नौ मई को प्रत्येक जिले में डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षक संबंधी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन डीआईओएस के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी को भेजा जाएगा। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से धरना-प्रदर्शन को पूरी ऊर्जा के साथ ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में नौ मई को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्य योजना तैयार की। मौके पर कैप्टन रजनीश कुमार को शामली जनपद का अध्यक्ष और महर्षि कश्यप इंटर कालेज नाला के अंकुर कुमार को जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मेरठ मंडल के मंत्री बिजेंद्र ध्यानी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणपाल आत्रे, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष कैप्टन लोकेंद्र सिंह, जिला संयोजक शामली डॉ. राजेशमोहन शर्मा, राजीव त्यागी, रमेश चंद्रा, योगेंद्र मलिक, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed