{"_id":"685eec3d47e29681960b980b","slug":"teachers-talent-is-enhancing-the-talent-of-children-shamli-news-c-26-1-aur1003-144628-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शिक्षिका प्रतिभा निखार रहीं बच्चों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शिक्षिका प्रतिभा निखार रहीं बच्चों की प्रतिभा
विज्ञापन
विजेता बच्चों के साथ फतेहपुर कंपपोजिट विद्यालय की शिक्षिका प्रतिभा।
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शिक्षिका प्रतिभा शर्मा शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित कर परिषदीय स्कूल के बच्चों की प्रतिभा निखार रही हैं। बच्चों को अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराते हुए अच्छा प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित करती हैं। नए-नए नवाचारों से बच्चों का ज्ञान बढ़ा रही हैं।
शिक्षिका प्रतिभा शामली ब्लॉक के गांव फतेहपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में विज्ञान विषय की शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षिका बच्चों को विज्ञान का पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ ही बच्चों में जिज्ञासा, तर्कशीलता और चेतना भी विकसित करती हैं। इसके लिए स्कूल में वह कार्यशाला, विज्ञान मेला, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराते हुए बच्चों का ज्ञान बढ़ा रही हैं। इसके साथ ही बच्चों को कबाड़ से जुगाड़ जैसे नवाचारों को बढ़ावा देती है।
बच्चों को प्लास्टिक मुक्त परिसर, स्वच्छता अभियान और पौधरोपण जैसी गतिविधियों में प्रतिभाग कराते हुए जागरूक करती है। वर्ष 2024 में स्कूल के दो बच्चों को राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में दो वर्षों में जनपद में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जिला स्तर पर स्पेल बी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा को डायट स्तर पर सम्मानित किया गया। एक छात्रा ने राज्य स्तर पर उड़ान पोस्टर प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी स्कूल के बच्चे डॉयट स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं।