फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teachers surrounded BSA office in protest against corruption

Shamli News: भ्रष्टाचार के विरोध में शिक्षकों ने घेरा बीएसए कार्यालय

Sat, 17 Jun 2023 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Teachers surrounded BSA office in protest against corruption
-उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने लगाए आरोप, बीएसए को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरना दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुुश नहीं लगने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

बीएसए कार्यालय में धरना देते हुए शिक्षकों ने 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त अध्यापक, कर्मचारियों के जीपीएफ भुगतान कराने, एसीपी प्रकरण, चयन, प्रोन्नत वेतनमान, मृत अध्यापक, कर्मचारियों की ग्रेच्यूटी आदि प्रकरणों के निस्तारण में कार्यालय में बैठे कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि उनके लंबित प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है और उनको परेशान किया जा रहा है। चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचार को खत्म व उनके लंबित मामले निस्तारित नहीं किए गए तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अध्यक्षता महासंघ के पूर्व अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा व संचालन महामंत्री हरेंद्र कुमार व संजीव अग्रवाल ने किया। इस मौके पर सुधीर राणा, प्रताप सिंह, अशोक कुमार, परमवीर सिंह, सुमित्रा, विनीत, सत्यपाल, सुधीर कुमार, सत्यपाल आर्य, कृष्णा देवी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed