{"_id":"62acc4049f8e8040004030e9","slug":"teachers-rajveer-singh-and-saluja-will-be-honored-shamli-news-mrt5933086143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक राजवीर सिंह व सलूजा होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक राजवीर सिंह व सलूजा होंगे सम्मानित
विज्ञापन
थानाभवन। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से 17 से 20 मई तक राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में क्षेत्र के दो शिक्षक राजवीर सिंह और सलूजा विजेता घोषित किए गए हैं।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय ख्यावड़ी राजवीर सिंह पुंडीर व महिला वर्ग में सह अध्यापक उस्मानपुर सलूजा ने योग प्रदर्शन किया था। जिस का मूल्यांकन मौजूद विशेषज्ञों ने किया। राज्य प्रतियोगिता का परिणाम एससीईआरटी ने घोषित किया गया है। जिसमें दोनों प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में जीत हासिल कर थानाभवन क्षेत्र का नाम रोशन किया।
दोनों को विश्व योग दिवस के अवसर पर संस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद की ओर से 21 जून को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। दोनों शिक्षकों के चयन पर बीएसए राहुल मिश्रा ने बधाई दी। योग के क्षेत्र में और जिले के बच्चों को व अध्यापकों को भी मार्गदर्शन किया जाना चाहिए।