फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teachers protested at the evaluation centre, checked the copies wearing black bands

Shamli News: मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जांचीं काॅपियां

Thu, 20 Mar 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested at the evaluation centre, checked the copies wearing black bands
शामली आरके इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करत
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद हाथ पर काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से शुरू हुआ। सुबह मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि छात्रों के भविष्य के साथ शिक्षक खड़ा है। मूल्यांकन कार्य सुचारू रूप से चलता रहे, इसलिए उन्होंने विरोध स्वरूप बाजू में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने, धारा 21, 18, 12 को पुन: स्थापित करने, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष विनेश त्यागी, मंत्री प्रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, नरेशपाल तोमर, महेशचंद गुप्ता, रविंद्र कुमाार, ईश्वरपाल, चेनपाल, सुनील कुमार व नरेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed