फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teachers illuminating Vidya's temple with the flame of excellent works

विश्व शिक्षक दिवस-विद्या के मंदिर में उत्कृष्ट कार्यों का योगदान रहे शिक्षक

Wed, 05 Oct 2022 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers illuminating Vidya's temple with the flame of excellent works
शामली विश्व शिक्षक दिवस उपेंद्र कुमार प्रधानाध्यापक - फोटो : SHAMLI
विद्या के मंदिर को उत्कृष्ट कार्यों की लौ से रोशन कर रहे शिक्षक
विज्ञापन

शामली। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित विद्यालयों की दशा सुधारने और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए कार्य करने वाले शिक्षकों ने उत्कृष्ट कार्य कर उपलब्धि हासिल की है। इनके योगदान से विद्यालय में शिक्षा का माहौल बदला है और गुणात्मक सुधार हुए हैं। ऐसे शिक्षक विभाग के साथ ही समाज के प्रेरणास्रोत का कार्य करते हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से विभिन्न कार्यक्रम और योजनाएं चलाई जा रही हैं, इसके बावजूद बहुत से विद्यालयों में संसाधनों और सुविधाओं की कमी है। इन परिस्थितियों में कई शिक्षकों ने अपने स्तर पर विद्यालयों की सूरत बदलने के साथ ही शिक्षा में भी गुणात्मक सुधार कर उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन की प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 प्राप्त कर चुकी है। इसके अलावा जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर पर भी कई अन्य पुरस्कार पा चुकी हैं। प्रधानाध्यापिका ने अपने स्तर से विद्यालय में प्रोजेक्टर लगवाया। कायाकल्प के लिए चहारदीवारी कराई। 2018 में बेसिक शिक्षा विभाग की सबसे पहली वार्षिक पत्रिका उजाला एक किरण निकाली। तब से लगातार हर साल पत्रिका पर करीब 50 हजार रुपये खर्च करतीं हैं। पत्रिका में पूरे साल किए गए कार्यों का संग्रह होता है। विद्यार्थियों के लिए आई कार्ड, स्कूल डायरी, टाई, बेल्ट भी अपने स्तर से उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डांगरोल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पिछले महीने राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 से पुरस्कृत हुए हैं। जिला स्तर पर भी कई बार पुरस्कृत हुए हैं। उनका कहना है कि जब उनकी नियुक्ति विद्यालय में हुई थी, उस समय विद्यालय में झाड़ियां खड़ी हुईं थीं। उनकी कटाई कराकर सफाई कराई गई। अपने स्तर से पौधे लगाकर विद्यालय का हरा भरा बनाकर शिक्षा का माहौल बनाया। अपने स्तर से वॉल पेंटिंग और पंखे लगवाए गए। जनसहभागिता से एलईडी, साउंड सिस्टम लगवाए गए। कायाकल्प और स्वच्छता के कार्यक्रम चलाए गए। नवोदय विद्यालय में कई बच्चों का चयन होने के साथ आओ जाने क्या सीखा परीक्षा में भी विद्यालय के बच्चे चयनित हुए हैं।

--
आदर्श प्राथमिक विद्यालय बंतीखेड़ा के प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार ने विद्यालय में अपने स्तर से पेड़-पौधे लगाकर स्वच्छ वातावरण तैयार किया। बच्चों के लिए कंप्यूटर व एलईडी लगाई। वे जिला स्तर पर कई बार पुरस्कार पा चुके हैं। इसी साल मेरा विद्यालय मेरी पहचान में प्रदेश स्तर से जिले में उनके विद्यालय का चयन हुआ। विद्यालय में 338 बालक, 392 बालिकाएं कुल 730 विद्यार्थी नामांकित हैं। मंडल स्तर पर कई बच्चे खेल में पुरस्कार पा चुके हैं। इसके अलावा शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए नवाचार किए जाते हैं।

शामली विश्व  शिक्षक  दिवस - उपमा शर्मा प्रधानाध्यापिका।

शामली विश्व शिक्षक दिवस - उपमा शर्मा प्रधानाध्यापिका।- फोटो : SHAMLI

शामली विश्व  शिक्षक  दिवस   पर  मनोज कुमार प्रधानाध्यापक।

शामली विश्व शिक्षक दिवस पर मनोज कुमार प्रधानाध्यापक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed