फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teacher unhappy with duty, appeals to SDM

Shamli News: ड्यूटी से नाराज अध्यापिका, एसडीएम से लगाई गुहार

Tue, 26 Aug 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teacher unhappy with duty, appeals to SDM
ऊन। तहसील क्षेत्र के गांव मानकपुर में प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका ने निर्वाचन कार्यों में लगातार ड्यूटी लगाए जाने पर आपत्ति जताई है। अध्यापिका का कहना है कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बीएलओ नियुक्त होने के बावजूद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी उन्हें बीएलओ की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

मानकपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापिका मीनू चौधरी ने बताया कि वर्ष 2021-22 से उनकी ड्यूटी लगातार लोकसभा व विधानसभा निर्वाचन कार्य में बीएलओ के रूप में लगाई जा रही है। इसके बावजूद उन्हें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी बीएलओ नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

अध्यापिका का कहना है कि विद्यालय में कुल 125 छात्र अध्ययनरत हैं और चार अध्यापक तैनात हैं। ऐसे में उनकी लगातार ड्यूटी से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय में छह अन्य विकल्प मौजूद होने के बावजूद केवल उन्हीं को बार-बार ड्यूटी पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने पहले तहसीलदार से शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब उन्होंने उप जिलाधिकारी संदीप त्रिपाठी को पत्र देकर अतिरिक्त ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed