{"_id":"62dee2a30cff5a22150df12e","slug":"teacher-s-delegation-raised-demands-in-front-of-deputy-chief-minister-shamli-news-mrt5983676156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी सीएम से मिले जिले के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी सीएम से मिले जिले के शिक्षक
विज्ञापन
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ में बृजेश पाठक से मिले जिले के शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात की। संगठन के जिला संयोजक सहित अन्य लोगों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि कई माह पूर्व शिक्षकों की समस्या को लेकर जनपद से संगठन के कई पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम बृजेश शर्मा से शिक्षकों की समस्या को लेकर मुलाकात की थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका था। जिसके चलते एक बार फिर संगठन के पदाधिकारियों ने लखनऊ जाकर डिप्टी सीएम से मुलाकात की। शिक्षकों की विभिन्न मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि जनपद में प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में काफी समय से पदोन्नति नहीं हुई है। करीब 99 फीसदी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों को इंचार्ज अध्यापक बनाया है। शीघ्र पदोन्नति की जाए या इंचार्ज अध्यापक को प्रधानाध्यापक को मिलने वाले समस्त लाभों से लाभांवित किया जाए। जनपद में स्थानांतरण भी कई वर्षों से नहीं हुए हैं। जिस कारण शिक्षकों को 60 से 80 किमी यात्रा प्रतिदिन करनी पड़ती है। पति-पत्नी यदि दोनों शिक्षक हैं तो दोनों को ही विपरीत दिशा में 60 से 80 किमी की यात्रा करनी पड़ती है। इसलिए स्थानांतरण शीघ्र किए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पति-पत्नी को उनकी इच्छानुसार एक ही विद्यालय में समायोजित किया जाए। शिक्षामित्र और अनुदेशक को भी स्थानांतरण का एक और अवसर प्रदान किया जाए। उनमें भी यदि पति-पत्नी दोनों शिक्षामित्र या अनुदेशक हैं तो उनको भी इच्छानुसार एक ही विद्यालय में समायोजित किया जाए। बढ़ती महंगाई को देखते हुए शिक्षामित्र व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया जाए। कई वर्षों से मध्याह्न भोजन की परिवर्तन लागत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। महंगाई के मद्देनजर परिवर्तन लागत बढ़ाई जाए।