फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teacher Rita Chauhan gave a message to the girls by plowing with a tractor

अध्यापिका रीता चौहान ने ट्रैक्टर से जुताई कर बालिकाओं को दिया संदेश

Sun, 10 Oct 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teacher Rita Chauhan gave a message to the girls by plowing with a tractor
कैराना। प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में किचन गार्डन और औषधि वाटिका का पुर्ननिर्माण किया गया। इस दौरान विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका रीता चौहान ने ट्रैक्टर से जुताई कर बालिकाओं को संदेश दिया।
विज्ञापन

विद्यालय में किचन गार्डन की जुताई के लिए ट्रैक्टर किराए पर मंगाया गया था। इस दौरान विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका रीता चौहान ने ट्रैक्टर से जुताई करने की इच्छा जताई। जिसे ट्रैक्टर मालिक ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। जिसके बाद सहायक अध्यापिका ने किचन गार्डन में ट्रैक्टर से जुताई कर सबको चौंका दिया। वहीं अपनी कक्षा की मैडम को ट्रैक्टर चलाते देख बच्चे बड़े उत्साहित और हर्षित हुए। रीता चौहान ने बच्चों को बताया कि मैं कार चला सकती हूं, तो ट्रैक्टर भी चला सकती हूं। रीता चौहान के इस कार्य से खासकर विद्यालय मे पढ़ने वाली लड़कियों को एक प्रेरणा भी मिली कि प्रयास से सब संभव है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सैनी ने बताया कि किचन गार्डन में पालक, मैथी, मूली, गाजर, शलजम, धनिया आदि सब्जियां उगाई गई हैं। जो तैयार होने पर बच्चों के लिए पौष्टिक आहार का काम करेंगी। जल्दी ही औषधि वाटिका में बीमारी से रक्षा करने वाले सभी पौधों को रोपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed