फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teacher Omvir gets state teacher award

शिक्षक ओमवीर को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार

Thu, 06 Sep 2018 12:38 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 06 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teacher Omvir gets state teacher award
award - फोटो : अमर उजाला
कांधला। गांव श्यामगढ़ी के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक  को शिक्षक दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा  राज्य शिक्षक पुरस्कार  से सम्मानित किया। शिक्षक को मिले सम्मान से गांव के लोगों में खुशी की लहर है। खंड विकास क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी ओमबीर सिंह  वर्ष 1997 में जलालाबाद के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में तैनात हुए।
विज्ञापन


बाद में ओमवीर सिंह का तबादला गंगेरू और उसके बाद कैराना ब्लाक के गांव झारखेड़ी में हुआ। वर्ष 2015 में ओमवीर कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गांव गढ़ीश्याम में सेवा देने के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार उस समय विद्यालय में मात्र 25 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। शिक्षक ओमवीर सिंह ने ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, गांव के बुजुर्गों और राशन डीलरों के साथ मिलकर ग्रामीणों को अपने बच्चों को विद्यालय में पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


शिक्षक ओमवीर सिंह की मेहनत के चलते आज विद्यालय में 125 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे है। वहीं, विद्यालय में कंप्यूटर लैब, प्रोजेक्टर से पढ़ाई कर स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही है। ओमवीर सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को लेकर लखनऊ के लोकभवन में शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा राज्य शिक्षक पुस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षक ओमवीर सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने से गांव और क्षेत्र और शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है। शिक्षक ने बताया कि समारोह के दौरान राज्यपाल रामनाईक, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed