फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teacher made serious allegations against BSA and BEO

Shamli News: अध्यापिका ने बीएसए और बीईओ पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 02 Feb 2023 07:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 02 Feb 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Teacher made serious allegations against BSA and BEO
2018 से पधाननगर के प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त है अध्यापिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। निलंबित सहायक अध्यापिका ने बीएसए राहुल मिश्रा व ऊन के खंड शिक्षा अधिकारी पर नौकरी का डर दिखाकर उत्पीड़न करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। अध्यापिका ने कहा कि अधिकारियों से परेशान होकर उसे शिकायत करनी पड़ी।
सहायक अध्यापिका रीना देवी ने बताया कि वह 2018 से ऊन ब्लाक के गांव पधान नगर के प्राथमिक विद्यालय में 2018 से नियुक्त है। आदर्श मंडी थाने पहुंची अध्यापिका ने आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार दबाव बनाने के लिए उसे परेशान करते थे। उसकी ड्यूटी बीएलओ में लगी होने के बाद भी उसे जानबूझकर अनुपस्थित दिखाया गया। अध्यापिका ने आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालय के रजिस्टर अपने साथ ले गए और उनके साथ अभद्रता की। बाद में सिर्फ उपस्थिति रजिस्टर उन्हें दिया गया। उसने चौसाना पुलिस चौकी पर 29 सितंबर को रजिस्टर चोरी करने की शिकायत की थी, लेकिन न अधिकारियों ने सुनी और न ही पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

इसके बाद वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए उसे निलंबित कर दिया। अब बहाल करने के नाम पर बीएसए कार्यालय का लिपिक परिश्रम सैनी उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। अध्यापिका ने बीएसए पर भी गंभीर आरोप लगाए। अध्यापिका का आरोप है कि लिपिक ने रुपये देने की बात करने के लिए उसे सहारनपुर में अपने आवास पर बुलाया था। चार दिन पहले रविवार को वह लिपिक के आवास पर गई थी। वहां लिपिक ने उससे कहा था कि बीएसए ने कहा है कि एक लाख रुपये देने पर ही उन्हें बहाल किया जाएगा। उसने लिपिक से रुपये देने के लिए चार दिन का समय मांगा था। इसके बाद उसने भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना सहारनपुर में इस मामले की शिकायत की थी। टीम ने रुपयों पर पहले ही केमिकल लगा दिया था। जो उसने लिपिक को थमा दिए थे। टीम में सहारनपुर थाने के साथ मेरठ थाने का स्टाफ भी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीएसए राहुल मिश्रा ने अध्यापिका रीना द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। बीएसए ने बताया कि अध्यापिका पर करीब सवा लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता, साथी शिक्षकों से अभद्रता और विद्यालय से अनुपस्थित रहने आदि की शिकायतें मिलीं थी। जांच समिति ने शिकायतों को सही पाया था। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर 21 नवंबर 2011 को सहायक अध्यापिका को निलंबित किया था। लिपिक द्वारा रिश्वत मांगने के संबंध में अध्यापिका ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी और न ही कोई शिकायत की।
-
चार माह पहले सहारनपुर से शामली संबद्ध हुए थे लिपिक
शामली। एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए लिपिक परिश्रम सैनी की नियुक्ति सहारनपुर के बीएसए कार्यालय में है। लिपिकों की कमी के चलते परिश्रम सैनी को चार माह पहले 16 सितंबर को बीएसए कार्यालय शामली से संबद्ध किया गया था।
-
लिपिक ने दो-दो हजार के मांगे थे नोट
शामली। सहायक अध्यापिका रीना का कहना है कि लिपिक परिश्रम ने उससे कहा था कि उसे दो-दो हजार रुपये के नोट देना ताकि उन्हें रखने में आसानी होगी। उसने बैंक से अपने खाते से एक लाख रुपये निकलवाए थे। बैंक से उसे 500-500 रुपये के नोट की दो गड्डी मिली थीं।
-
जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरीं, पहले भी खुल चुकी है पोल
शामली। बीएसए कार्यालय का लिपिक एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने का पहला मामला नहीं हैं। जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें पुरानी हैं। यहां पर पहले भी कई मामलों में अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जा चुके हैं।

करीब दो साल पहले नवंबर 2020 में शामली के कैराना ब्लाक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडेय को यूपी सतर्कता अधिष्ठान मेरठ की टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई प्राथमिक विद्यालयों में यूनिफार्म का कपड़ा वितरण के ठेकेदार सत्यपाल सिंह की शिकायत पर की गई थी। ठेकेदार का कहना था कि उसका 25 प्रतिशत कपड़े का भुगतान रोककर उससे प्रति बच्चे की यूनिफार्म से 100 रुपये के हिसाब से रिश्वत मांगी गई थी। इससे पहले कृषि विभाग का बाबू मुनीश को भी रिश्वत लेते हुए मेरठ की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा तीन साल पहले सतर्कता अधिष्ठान मेरठ की टीम ने झिंझाना क्षेत्र में अवैध वसूली करते हुए पुलिसकर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed