{"_id":"67820bbbee58ce2f500976c0","slug":"teacher-arrested-while-taking-bribe-shamli-news-c-26-1-smrt1048-135015-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रिश्वत लेते हुए शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रिश्वत लेते हुए शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने बीआरसी कार्यालय बनत पर आधार ऑपरेटर का पटल संभाल रहे सहायक अध्यापक दिनेश कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एरियर का भुगतान करने की एवज में सहायक शिक्षक विजय सिंह से रिश्वत लेने का आरोप है। थाना आदर्श मंडी पर आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव धनैना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक विजय सिंह ने एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम को शिकायत कर बताया था उसके एरियर का भुगतान करने की एवज की बीआरसी कार्यालय बनत पर आधार ऑपरेटर का कार्य देख रहे सहायक अध्यापक दिनेश कुमार निवासी गांव कुड़ाना द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी शामली कुमारी प्रिंसी के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। बातचीत करने पर 20 हजार रुपये में एरियर का भुगतान करना तय हुआ।
शुक्रवार को सहारनपुर एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। विजय सिंह ने आरोपी दिनेश कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत के दिए, तभी एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद टीम आरोपी को थाना आदर्श मंडी लेकर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की।
एंटी करप्शन के निरीक्षक त्रिवेंद्रपाल की तरफ से आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
n छह साल से बीआरसी कार्यायल पर संबद्ध था दिनेश: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए दिनेश कुमार निवासी गांव कुड़ाना की मूल तैनाती गांव फतेहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर है। वह करीब छह साल से बीआरसी कार्यालय पर संबद्ध चल रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले वित्त लेखाधिकारी कार्यालय और उससे पहले बीएसए कार्यालय में भी संबद्ध रहा। वह अधिकारियों के करीबी होने के कारण कार्यालयों में ही कार्य करता रहा।
n डेढ़ महीने से चक्कर काट रहा था शिक्षक : शिकायतकर्ता विजय सिंह ने बताया कि जमानत पर आने के बाद उसने बीएसए कार्यालय में बहाली की मांग की थी। 25 नवंबर 2024 को उनकी बहाली हुई और 27 नवंबर 2024 से उन्होंने स्कूल में शिक्षण कार्य शुरू कर दिया। 28 नवंबर को उन्होंने निलंबन अवधि के समय के एरियर के करीब ढाई लाख रुपये के भुगतान के लिए ऑनलाइन आवेदन मानव संपदा पोर्टल पर किया था। तब से वह बीआरसी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। यहां उससे रिश्वत मांग गई।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद