फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teach people the tricks of healthy living

Shamli News: लोगों को स्वस्थ जीवन के गुर सिखाए

Mon, 19 Jun 2023 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Teach people the tricks of healthy living
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
शामली। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योग शिविरों में युवाओं-महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ जीवन के गुर समझाकर जागरूक किया जा रहा है।

सोमवार काे राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में चल रहे योग शिविर के पांचवें दिन सभी साधक-साधिकाओं को प्रशिक्षक करण सिंह ने योग-प्राणायामों, आसनों का अभ्यास कराया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर सतीश तायल ने सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया। पतंजलि याेग पीठ की प्रशिक्षिका कुमुद शर्मा ने योग दिवस के प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया। मुकेश कुमार ने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। अनुज खंडेलवाल ने योगासनों का अभ्यास कराया। इस मौके पर 110 साधक-साधिकाएं उपस्थित रहे। शामली नगर पालिका परिषद परिसर में सोमवार पांचवें दिन योगाभ्यास दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट की ओर से सुबह 6:30 तक योग उत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार योग साधना, ग्रीवा चालन, स्कंद चालन, ताड़ासन और घुटना चालन, ताड़ासन, कमर चक्रासन, कोणासन, भुजंगासन, प्राणायाम अनुलोम-विलोम, कपालभाति योगासन कराए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामनेंद्र सिंह ने पार्क में उपस्थित सभी साधकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व साप्ताहिक अभ्यास में अवश्य भाग लेने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में रमेश बजाज, श्रवण संगल, ऋषि पाल गोयल, रवि अग्रवाल, मनोज गोयल, राजीव शर्मा, अरुण कुमार, दीपक रोहिल्ला, जयपाल, अरविंद मलिक, अरविंद पांचाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed