फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Taught girls about good touch and bad touch

बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया

Fri, 30 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Taught girls about good touch and bad touch
कांधला। कस्बे की जामा मस्जिद के निकट जन साहस संस्था द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग के अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया।
विज्ञापन

कैंप में संस्था के कोऑर्डिनेटर दानिश ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीबों और असहाय लोगों की सेवाभाव करना है। संस्था निरंतर ग्राम स्तर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करती है। इसी उद्देश्य से कैंप लगाया गया है। इसमें 380 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कुपोषित बच्चों के लिए प्रोटीन पाउडर व दवा वितरित की। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं एवं उपस्थित नागरिकों को कोविड की भयावह तथा बचाव से जागरूक कर मास्क, सैनिटाइजर, सैनिटरी पैड्स इत्यादि सामग्री वितरित की गई। डॉ. पम्मी ने महिलाओं को जागरूक कर कहा कि यदि महिलाओं को पीरियड अनियमित हो, माहवारी से जुड़ी कोई परेशानी हो तो उसकी अनदेखी न करें। गायनिकोलॉजिस्ट के पास जाएं। पीरियड की समस्या होने पर बांझपन, डिप्रेशन और थॉयराइड समेत कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस मौके पर फार्मेसिस्ट ताहिर हसन, डॉ. आसिम फैजी आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता, सहायिका व आशा कार्यकर्ताओं के साथ जन साहस संस्था के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed