फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tape in Shops

गेेेहूं खरीद में टाॅप टेन में शामली

Thu, 25 May 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tape in Shops
- फोटो : अमर उजाला
शामली। सूबे में गेहूं खरीद के मामले में शामली जिला टॉपटेन में शामिल है। पिछले 52 दिनों में जिले की 21 खरीद केंद्रों ने 72,909 क्विंटल गेहूं की खरीद कर लक्ष्य का 40 प्रतिशत हासिल कर लिया है।       
विज्ञापन


 एक अप्रैल से गेहूं की  खरीद की जा रही है। पिछले एक माह पूर्व जिले के 21 खरीद केंद्रों पर 2300 से लेकर 2500 क्विंटल गेहूं की आमद हो रही थी। मई के प्रथम सप्ताह में  गेहूं की आमद में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। इस माह का तीसरा सप्ताह शुरू होते ही जिले के खरीद केंद्रों पर 1150 क्विंटल प्रतिदिन आवक रह गई है।
विज्ञापन


खाद्य विभाग के झिंझाना खरीद केंद्र पर मात्र 24 क्विंटल, शामली मंडी में 200 क्विंटल, थानाभवन मंडी में  179 क्विंटल गेहूं की आवक आई है। पीसीएफ के खरीद केंद्रों पर खाद्य विभाग की अपेक्षा ज्यादा गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक पीसीएफ के खरीद केंद्रों पर 2300 क्विंटल गेहूं से घटकर 621 क्विंटल तक रह गया है। इसके बावजूद एक लाख 82 हजार के गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा हो पाना कठिन लग रहा है। खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक प्रतिदिन गिरावट हो जाती रही हैं। 54 दिनों में कुल 72,909 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। खाद्य विभाग ने 19,188 क्विंटल, पीसीएफ ने 48 हजार 42 क्विंटल, खाद्य निगम द्वारा 5, 679     क्विंटल  शामिल है। 

उन्होंने बताया कि 1171 लाख तीन हजार रुपये का 3090 किसानों का गेहूं खरीदा गया है। एक लाख 82 हजार  क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष  चालीस प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। डिप्टी आरएओ निहारिका ने बताया कि समूूचे प्रदेश में शामली जिला गेहूं खरीद में टॉप टेन में शामिल है।

उनका कहना कि मंडल में अभी तक 28 प्रतिशत गेहूं की खरीद    हुई है। शामली जिला सहारनपुर मंडल में लक्ष्य के    हिसाब  से प्रथम स्थान पर है। उनका कहना कि पिछले साल जिलें मे 41   हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई थी। इस बार मंगलवार को 72,909 क्विंटल गेहूं की खरीद कर लक्ष्य का चालीस प्रतिशत हासिल लिया हैं।


खरीद में अव्वल, लक्ष्य में पिछड़े   
गेहूं खरीद में अव्वल होने के बाद भी सहारनपुर-मुजफ्फरनगर जिले लक्ष्य में पिछड़ गए है। मंडल का लक्ष्य मात्र तीस प्रतिशत तक ही पहुंच पाया है। मंडल के आरएमओ जीएस तेवतिया ने बताया कि गत वर्ष मंडल में चार लाख 61 हजार 700 क्विंटल की खरीद गेहूं खरीद लक्ष्य का 49 प्रतिशत पूरा हुआ था। गत वर्ष 9 लाख 25 हजार क्विंटल का लक्ष्य दिया गया था।  इस साल गेहूं का मंडल का लक्ष्य बढ़ाकर 19 लाख 92 हजार नौ सौ कर दिया गया है। मंडल में 54 वें दिन पांच लाख 99 हजार 256 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। पिछले 24 मई तक  पिछले साल चार लाख 42 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। इस बार दुगना गेहूं खरीद पाना कठिन लग रहा है। शामली जिला लक्ष्य में अभी मुजफ्फरनगर-सहारनपुर जनपद से पीछे है। 

  मंडल में गेहूं खरीद का आंकड़ा
जनपद               खरीद क्विंटल     
1- सहारनपुर-        चार लाख 19 हजार क्विंटल।    
2- मुजफ्फरनगर -    एक लाख सात हजार क्विंटल। 
3-  शामली -           बहत्तर हजार 909 क्विंटल ।   
 कुल खरीद -          पांच लाख 99 हजार 256 क्विंटल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed