{"_id":"67b2382fb388a4afa9057bd7","slug":"talks-between-farmers-and-mill-management-fail-shamli-news-c-26-1-sal1002-137044-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसान-मिल प्रबंधन के बीच वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसान-मिल प्रबंधन के बीच वार्ता विफल
विज्ञापन
थानाभवन मिल में मिल अधिकारियों से बात करते हुए किसान। किसान
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन । बजाज शुगर मिल पर बकाया भुगतान को लेकर किसानों और मिल प्रबंधन के बीच घंटों वार्ता चली। किसानों ने कहा कि गन्न भुगतान न होने से वह बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे। बिजली वाले कनेक्शन काट रहे हैं लेकिन हर बार आश्वासन के बाद मिल भुगतान नहीं कर रही। भुगतान को लेकर मिल प्रबंधन की और से स्पष्ट जवाब न मिलने पर किसान गुस्सा गए और वार्ता विफल हो गई। किसानों ने भुगतान न होने पर जल्द आंदोलन की चेतावनी दी।
बजाज शुगर मिल थानाभवन के उपाध्यक्ष जीवी सिंह से बकाया भुगतान को लेकर बातचीत करने गए थे। मिल प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर किसानों ने मिल को बंद करने की बात कही। किसान हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बच्चों की फीस और आगामी सत्र में दाखिले, दुकानदारों का कर्ज आखिर किसान कैसे चुकाए।
दूसरी ओर बिजली महकमा बकाया होने पर कनेक्शन काट रहा है। चारों तरफ से किसान पर आफत आ रही है। वह घर के जरूरी खर्चे भी नहीं चला पा रहे।
शुगर मिल के अधिकारियों ने मिल शुरू होने से पहले दिसंबर तक बकाया भुगतान करने की बात कही थी, लेकिन नहीं किया गया। किसान हर बार अपने आप को ठगा सा महसूस करता है। भाकियू के जिला महासचिव धीरज राणा ने बताया मिल अधिकारियों की हठधर्मिता को देखते हुए गांव गांवों में किसानों से संपर्क कर शीघ्र ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान सतीश राणा नोजल ने बताया कि मिल अब हठधर्मिता पर उतारू है इसका जल्दी ही मिल बैठकर निर्णय करेंगे कि इसको गन्ना दिया जाए या नहीं।
विज्ञापन
हठधर्मिता नहीं चलने देंगे। किसान देवेंद्र सिंह हरड़ फतेहपुर ने कहा कि सबसे अधिक बकाया भुगतान थानाभवन मिल पर है यदि भुगतान जल्दी नहीं किया तो किसानों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसका जिम्मेदार किसानों के प्रति बजाज शुगर मिल उदासीन मिल प्रबंधन होगा।
इस अवसर पर संदीप सिंह, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बबलू राणा ने बताया कि किसानों की बजाज शुगर मिल के अधिकारियों के साथ वार्ता विफल गई। मिल प्रबंधन किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं। सोमवार को किसानों की बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान देवेंद्र, प्रेम राणा, अजीत सिंह, रोशन सिंह, राजेश सिंह, प्रेमपाल, नरेंद्र प्रधान, पूर्व प्रधान गौरव राणा आदि किसान मौजूद रहे।