{"_id":"632f4cb19c372872d11a2f43","slug":"talent-shown-in-competition-in-art-festival-shamli-news-mrt606728931","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला उत्सव में प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला उत्सव में प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में कला उत्सव 2022 के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिले के कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के निर्देशन में शनिवार को आयोजित कला उत्सव 2022 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज बंतीखेड़ा की प्रधानाचार्या सीमा वर्मा, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष संगल और प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण करके किया। यहां मुख्य अतिथि सीमा वर्मा ने कहा कि कला उत्सव आयोजन से विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलता है।
कला उत्सव में नाटक, संगीत गायन एवं वादन, नृत्य तथा चित्रकला समेत दस विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक मंडल ने नाटक में देवी उमरा कौर इंटर कॉलेज बनत की ख़ुशी, संगीत वादन में इसी कॉलेज की एलिस, श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज के सूर्यदेव पांचाल, शास्त्रीय नृत्य में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की वैशाली, लोकनृत्य में श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छवि वर्मा व देवी उमरा कौर इंटर कॉलेज बनत के नैतिक, संगीत वादन ताल वाद्य में आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना की प्रीति, खेल व खिलौना में इसी कॉलेज की निखिल, पूजा ने प्रथम घोषित किया।
विज्ञापन
संगीत गायन में श्री सत्यनाराण इंटर कॉलेज के यश, तरुण, दृश्य कला में आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना का आयान, हिंदू कन्या इंटर कॉलेेज की वृंदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को कॉलेज के अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, कोषाध्यक्ष राजीव तायल ने पुरस्कृत कर मंडल व राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश आत्रेय व अनिल कश्यप ने संयुक्त रूप से किया।