फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Take strict action against criminals: DIG

अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें : डीआईजी

Mon, 27 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Take strict action against criminals: DIG
बाबरी थाने का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी और पीटीएस उन्नाव के डीआईजी चंद्रप्रकाश और एसपी विनीत ज? - फोटो : SHAMLI
अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें : डीआईजी
विज्ञापन

शामली। जनपद के नोडल अधिकारी और पीटीएस उन्नाव के डीआईजी चंद्रप्रकाश ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपराधियों और माफिया की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करें। ऐसे अपराधियों की अवैध अर्जित की गई संपत्ति जब्त की जाए।
सोमवार को डीआईजी चंद्रप्रकाश ने पुलिस लाइन सभागार में कोविड-19, अभियोजन कार्यों और टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में कोरोना संक्रमण की स्थिति, रिकवरी दर, टेस्टिंग और उपचार हेतु उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना संक्रमण की दर कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लेकर टेस्टिंग कराने को कहा। नोडल अधिकारी ने जनपद में विभिन्न न्यायालयों में मुकदमों के अभियोजन की स्थिति की जानकारी ली और थानावार चिह्नित टॉप-10 अपराधियों, महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित न्यायालयों में पैरवी कर अधिक से अधिक सजा कराने के निर्देश दिए। पोक्सो के चिह्नित मुकदमों में जनपद पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते सजा होने पर नोडल अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। जनपद के टॉप-10 अपराधियों, सक्रिय अपराधियों और माफियाओं की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें और अवैध अर्जित की गई संपत्ति जब्त की जाए। इस बैठक में एसपी विनीत जायसवाल, डीएम जसजीत कौर, सीएमओ संजय भटनागर, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, जेडी अभियोजन और सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
शामली। नोडल पुलिस अधिकारी डीआईजी चंद्रप्रकाश क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन शहर के पंजाबी कालोनी और जैन मोहल्ले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में पाए गए संक्रमितों की संख्या, संपर्क में आने वाले लोग, क्वारंटीन की स्थिति, सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान पंजाबी कालोनी कंटेनमेंट जोन की निगरानी ड्रोन कैमरे से होना पाया गया। उन्होंने ड्यूटी पर मिले कर्मचारियों और साथ में मौजूद अधिकारियों को लॉकडाउन का पालन कराने संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना-बाबरी थाने पहुंचे डीआईजी
कैराना। नोडल अधिकारी डीआईजी चंद्रप्रकाश ने सोमवार को कैराना कोतवाली पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कोतवाली के टॉप टेन और हिस्ट्रीशीटरों की सूची, अपराध रजिस्टर, माल खाना, असलहों के रखरखाव की जानकारी ली। कोविड केयर हेल्प डेस्क पर पहुंचकर महिला कांस्टेबल से कोविड-19 के बचाव एवं आने वाले लोगों के नाम पते दर्ज होने की जानकारी ली। उन्होंनेे कहा कि लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जाए। मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ प्रदीप सिंह, आदि मौजूद रहे। इससे पहले डीआईजी ने बाबरी थाने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने थाने पर बनाई गई कोविड हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण करते हुए टॉपटेन अपराधियों के बारे में जानकारी लेकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कैराना कोतवाली में टॉप टेन बदमाशों की सूची देखते नोडल अधिकारी चंद्र प्रकाश।

कैराना कोतवाली में टॉप टेन बदमाशों की सूची देखते नोडल अधिकारी चंद्र प्रकाश।- फोटो : SHAMLI

कैराना कोतवाली में कोरोना हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी से बात करते नोडल अधिकारी और पीटीएस उन?

कैराना कोतवाली में कोरोना हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी से बात करते नोडल अधिकारी और पीटीएस उन?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed