फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Take strict action against criminals: ADG

अपराधियों के विरुद्ध करें कड़ी कार्रवाई : एडीजी

Sun, 10 Mar 2024 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 10 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against criminals: ADG
शामली/कैराना। मेरठ जोन के एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को शांति एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए अपराधिों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने कैराना में फोर्स के लिए ठहरने वाले स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर शामली पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में जिले के सभी सीओ व थाना प्रभारियों की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। एडीजी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित किया जाए और अपराधियों को विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। पूर्व में चुनाव में गड़बड़ी या हिंसा करने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी घटनाओं को गंभीरता से लेकर उसमें कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर एसपी अभिषेक व एएसपी संतोष कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व एडीएजी कैराना पहुंचे। उन्होंने झाड़खेड़ी रोड पर स्थित न्यू हाइट्स एकेडमी में आईटीबीपी के जवानों के विश्राम के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जवानों से बातचीत भी की। उन्होंने पूछा कि उन्हें कहीं कोई समस्या तो नहीं है। एडीजी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जवानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

39 मामलों में 71 दोषियों को सजा
कैराना। न्यायालयों ने 39 अलग-अलग मामलों में 71 दोषियों को अर्थदंड की सजा सुनाई है।

कैराना स्थित विभिन्न न्यायालयों में चोरी एवं बरामदगी, जुआ, महामारी अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व मारपीट के अलग-अलग थानों से संबंधित 39 मामले विचाराधीन चल रहे थे। एसपी अभिषेक ने बताया कि न्यायालयों में प्रभावी पैरवी के चलते उपरोक्त मामलों में 71 अभियुक्तों को न्यायालयों ने दोषी करार दिया, जिन पर कुल 29950 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed