शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल शामली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसके साथ ही नव संवत्सर का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजयसैनी व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य प्रवेश शर्मा ने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र के सम्मुख अर्पित किए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।मुख्य वक्ता आचार्य प्रवेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उसी की प्रेरणा से सरस्वती शिशु मंदिर पूरे देश में लगभग 30,000 की संख्या में चल रहे हैं इन विद्यालयों में अंक अक्षर ज्ञान के साथ-साथ संस्कारों से ओतप्रोत शिक्षा दी जाती है। सरस्वती शिशु मंदिर भारतीय संस्कृति के सच्चे पोषक है। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की तरफ से नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार हम सबके लिए पूजनीय हैं ।उन्होंने हिंदू एवं भारतीय संस्कृति को उज्जवल बनाने के लिए अथक प्रयास किए। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर आचार्य आशीष जैन ,सोमदत्त शर्मा, सुनील सैनी, मुकेश कुमार, सुधीर कुमार, रिचा सिंघल, रमा शर्मा, संगीता गोयल, सविता गुप्ता, करुणकांत शर्मा, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।