फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Take full sleep to remain stress free

तनाव मुक्त रहने के लिए ले भरपूर नींद

Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Take full sleep to remain stress free
शामली। रॉक गोल्ड एकेडमी में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें नोएडा से आए मनोचिकित्सक डॉ. समंतदर्शी तोमर ने बताया कि समस्याओं से डरे नहीं बल्कि उनका सामना करें। परीक्षा के दौरान अनावश्यक परीक्षा सामग्री से बचे और उचित खान-पान और अच्छी नींद लेने से तनाव से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रो. संजय सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि योग द्वारा तनाव से मुक्त रहा जा सकता है। सूर्य नमस्कार आसन करने से शरीर को लाभ मिलता है और शरीर को तनाव मुक्त बनाकर ऊर्जावान बनाता है। डॉ. राजेंद्र सैनी ने विद्यार्थियों को मेडिटेशन के बारे में बताया। मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे शिक्षकों के मार्ग दर्शन में परीक्षा की अच्छी तैयारी करें। स्कूल चेयरमैन सुनील गोयल ने कहा कि विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर अध्यन कार्य करते रहें। इस अवसर पर स्कूल के वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, आरएसएस के जिला प्रचारक विराट, जिला संघ चालक भगवती प्रसाद, प्रतीक गर्ग, दामोदर सैनी, हरिओम पाठक, अजय आर्य, विनोद, घनश्याम पारचा, महेश धीमान, सुनील सैनी, प्रमोद धीमान, सतीश धीमान, प्रमोद नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed