फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sworn to women for cleanliness and self-reliance

महिलाओं को स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की शपथ दिलाई

Fri, 13 Nov 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sworn to women for cleanliness and self-reliance
महिलाओं को स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की शपथ दिलाई
विज्ञापन

कांधला। ब्लॉक परिसर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं के सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष को कुछ देर के लिए बीडीओ बनाया गया। उन्होंने अन्य महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी दी।
शुक्रवार को नारी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मूर्ति देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की शपथ दिलाई गई। नोडल अधिकारी शैलेन व्यास ने बताया कि आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित होने वाले मिशन शक्ति अभियान का संचालन मूर्ति देवी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीओ संदीप कुमार ने मूर्ति देवी को कुछ देर का खंड विकास अधिकारी भी बनाया। इस दौरान मूर्ति देवी ने बीडीओ के रूप में उपस्थित महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किए जाने तथा आत्मनिर्भर होने की जानकारी दी। संचालन सहायक विकास अधिकारी संदीप कुमार ने किया। मौके पर एडीओ पंचायत सुशील कुमार, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed