फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sworn to the newly elected members of the bar association

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई

Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sworn to the newly elected members of the bar association
कैराना बार भवन में आयोजित बार एसोसियेशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन अतिथी? - फोटो : SHAMLI
कैराना। बार एसोसिएशन वर्ष 2020 की कार्यकारिणी के बार भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

21 दिसंबर को कैराना बार एसोसिएशन की वर्ष 2020 की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हो गये थे, जिसमें कुल 246 मतदाताओं में से 244 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शनिवार को कैराना बार भवन में सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह जिला जज शिवमणि शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन ईशपाल सिंह द्वारा सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष पद के लिए बाबू इंतजार अहमद, महासचिव के पद पर संजय सिंह व कोषाध्यक्ष के पद पर रविंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश गोयल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी कौशिक, सह सचिव प्रशासनिक नीरज चौहान, सह सचिव पुस्तकालय अनुज रावल को शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ सदस्य पद पर सतेंद्र राणा, मनोज गर्ग, अनिल कुमार व आरिफ चौधरी तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर दीपक कुमार, राकेश कुमार, आसिफ चौधरी व प्रवीण कुमार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

मौके पर परिवार न्यायाधीश ज्ञानेंद्र यादव, अपर जिला जज रजत वर्मा, अपर जिला जज फास्ट ट्रैक न्यायाधीश सुबोध सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजमंगल यादव, सिविल जज सीनियर डिविजन कैराना रुचि तिवारी, सिविल जज जूनियर डिविजन मुक्ता त्यागी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह, चौधरी रियासत अली, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ, महासचिव नसीम अहमद, आदि मौजूद रहे।

कैराना बार भवन में आयोजित बार एसोसियेशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते अधिवक?

कैराना बार भवन में आयोजित बार एसोसियेशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते अधिवक?- फोटो : SHAMLI

कैराना बार भवन में आयोजित बार एसोसियेशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त अध्?

कैराना बार भवन में आयोजित बार एसोसियेशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त अध्?- फोटो : SHAMLI

कैराना बार भवन में आयोजित बार एसोसियेशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेते अधिवक?

कैराना बार भवन में आयोजित बार एसोसियेशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेते अधिवक?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed