फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sweat shed for selection in state championship

स्टेट चैंपियनशिप में चयन के लिए बहाया पसीना

Tue, 16 Nov 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sweat shed for selection in state championship
शामली शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित क्रिडा प्रतियोगिता में पलेट फेकती छात्रा - फोटो : SHAMLI
स्टेट चैंपियनशिप में चयन के लिए बहाया पसीना
विज्ञापन

शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में 55वीं एथलेटिक्स जूनियर एनुअल स्टेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने चयनित होने के लिए जमकर पसीना बहाया।
सोमवार को आयोजित ट्रायल में होली चाइल्ड इंटर कालेज लपराना के प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। जनता आदर्श इंटर कालेज मालैंडी के सहायक अध्यापक वेदप्रकाश ने खिलाड़ियों को खेल के नियमों के बारे में जानकारी दी। एथलेटिक एसोसिएशन शामली के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल के बाद चयनित बालक-बालिका खिलाड़ियों में अंडर 14 में 100 मीटर में गार्गी, तुषार, अंडर 16 में 100 मीटर में शुभम जावला, अंडर 18 हर्डल में दीपा, अंडर 18 में 200 मीटर में आयुषी, अंडर 16 में दो हजार मीटर में सागर कुमार, अंडर 18 में तीन किमी में आकाश, अंडर 16 में 800 मीटर में अहसान का चयन हुआ।
विज्ञापन

अंडर-18 में 800 मीटर में कार्तिक ठाकुर, अंडर-16 में 400 मीटर में आर्यन मलिक, अंडर-16 में 200 मीटर में अभिषेक मलिक, अंडर 18 में 200 मीटर में हिमांशु मलिक, अंडर-18 में 1500 मीटर में रितिक दियोल, अंडर 18 में 400 मीटर में विनय कुमार का चयन हुआ है। इनके अलावा अंडर-14 शॉटपुट में कृष पीरखेड़ा, आस्था 100 मीटर में, कनक 600 मीटर में, अंशिका 600 मीटर में, भूमिका ट्रिपल जंप में, आयुषी लोंग जंप में, यशिका लोंग जंप, उज्जवल, प्रियंका लोंग जंप, डिंपी शॉटपुट में प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षित गहलोत पीरखेड़ा ने शॉटपुट में अंडर-16 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, देवेंद्र तोमर, कोच अनिल उपवन, प्रवीण, अर्जुन, उस्मान, विवेक, कबड्डी कोच संजू रानी, नेहरू युवा केंद्र से शहजाद व शक्ति सिंह, दीपक चौधरी, राजा, निखिल खैवाल, आशु तोमर, लविश कादियान, ऊषा, केशव, मनीष आदि मौजूद रहे।

शामली शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित  क्रिडा प्रतियोगिता में  उंची कूद में भाग लेती छात्रा

शामली शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित क्रिडा प्रतियोगिता में उंची कूद में भाग लेती छात्रा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed