फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Swami Dhiraj Das Maharaj became Brahmin

स्वामी धीरज दास महाराज ब्रह्मलीन हुए

Tue, 28 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Swami Dhiraj Das Maharaj became Brahmin
जलालाबाद में ब्रहमलीन स्वामी नीरजदास महाराज। - फोटो : SHAMLI
स्वामी धीरज दास महाराज ब्रह्मलीन हुए
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बे के पंजाबी सत्संग भवन के स्वामी धीरज दास महाराज का रविवार दोपहर बीमारी के चलते निधन हो गया। ब्रह्मलीन हुए स्वामी धीरजदास महाराज को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई।

पंजाबी सत्संग भवन कटहरा चौक के प्रधान बोधराज नारंग ने बताया कि कस्बे के कटहरा चौक पंजाबी सत्संग भवन में संत स्वामी धीरज दास महाराज कई दिनों से बीमारी से पीड़ित होने पर उनका इलाज पैरा मेडिकल कॉलेज जलालाबाद में चल रहा था। रविवार दोपहर उनका निधन हो गया। दोपहर बाद कस्बे प्राचीन देवता मंदिर प्रांगण में अंतिम दर्शनों के बाद महंत रामदेव की मौजूदगी में समाधि दी गई । वह दास संप्रदाय के संत थे जिनकी कर्मस्थली गोरखपुर एवं हरिद्वार रही। ब्रह्मलीन संत धीरज दास महाराज की अंतिम यात्रा में कस्बे के बोधराज नारायण, अवनीश आहूजा, तिलकराम कोरी, आदेश शर्मा, हरीश कुमार, पप्पू पाल, पंडित राधे श्याम शर्मा, प्रदीप कश्यप, रोमिल मित्तल, संजय नारंग, उपेंद्र गुप्ता, रविंद्र शर्मा, शम्मी नारंग, जगदीश, देवराज जुनेजा सोनू शर्मा, राजेंद्र भगत, ओमप्रकाश, सभासद अर्जुन राबड़ा, श्रीराम पथिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed