फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   surya dev ki tapish se jhulas rahe tan

सूर्य देव की तपिश में झुलस रहा तन

Tue, 28 May 2019 11:11 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 28 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
surya dev ki tapish se jhulas rahe tan
file - फोटो : amarujala
भीषण गर्मी और लू चलने से लोग हाल बेहाल है। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री  सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगने तीन दिन में तपिश बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन निकलते ही सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। दोपहर होते ही चिलचिलाती धूप और लू के चलने से हर किसी को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। लोग सिर्फ जरूरी काम के सिलसिले में ही बाहर जाने की हिम्मत जुटा पा रहे है, वह भी सिर और चेहरे को कपड़े से ढक कर। महिलाओं और युवतियों ने धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग किया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पूरे सप्ताह रिकार्ड तोड़ गर्मी होगी। बुुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा बृहस्पतिवार  से लेकर रविवार तक अधिकतम तापमान 44  डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed