फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Survive: There is terror of monkeys in the city

बचकर रहना: शहर में है बंदरों का आतंक

Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Survive: There is terror of monkeys in the city
शामली में खूंखार बंदर। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के कई मोहल्लों में बंदरों ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। कहीं से खुली जगह देखकर बंदर घर में घुसकर नुकसान करते हैं। विरोध करने पर हमला कर देते हैं। जिसके चलते लोग सर्दी में घर की छतों पर धूप में नहीं बैठ पाते। गलियों में भी बंदरों के आतंक के चलते निकलना मुश्किल हो गया है। छत पर कपडे सुखाने जाने वाली महिलाएं बंदरों के हमले में हादसों का शिकार हो चुकी है। शिकायतों के बाद भी नगर पालिका कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अहमद नगर, गुलशन नगर, दयानंद नगर, शांति नगर, रेलपार में इन दिनों बंदरों के का आतंक है। मोहल्ले की सड़कों से लेकर छतों तक बंदरों का झुंड रहने से मोहल्लेवासी छत पर जाने और घर से बाहर निकलने से कतरा रहे है। रविवार को मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया कि मोहल्ले में बंदरों के आतंक से बच्चों से बाहर निकलना बंद कर दिया। मोहल्ला अहमदनगर के ही सदाकत खान की पुत्री गजाला छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी, अचानक बंदरों के हमले से बचने के प्रयाय में वह छत से नीचे गिर गई। उसकी हाथ की हड्डी टूट गई। इसके अलावा नजाकत का पुत्र अनस घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बंदरों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। मोहल्ले के लोग कई बार नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मोहल्ले के लोगों में दहशत व्याप्त है। सभासद हाजी खालिद ने मोहल्लेवासियों से जल्द की बंदरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। मौके पर मास्टर जाकिर, प्रवेज खान, जरीफ अहमद, सदाकत, तंजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed