{"_id":"69581a59e5ab242c2f014151","slug":"survey-of-doubling-of-24-railway-stations-and-halts-from-shahdara-to-shamli-completed-shamli-news-c-26-1-smrt1047-156732-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शाहदरा से शामली तक 24 रेलवे स्टेशन, हाल्टों के दोहरीकरण का सर्वेक्षण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शाहदरा से शामली तक 24 रेलवे स्टेशन, हाल्टों के दोहरीकरण का सर्वेक्षण पूरा
Sat, 03 Jan 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
शामली। 25 नवंबर को बड़ौत में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शाहदरा–शामली–टपरी रेलवे लाइन के दोहरीकरण को तीन वर्षों में पूरा करने, दो वंदे भारत ट्रेनों के संचालन तथा दिल्ली–शामली–सहारनपुर रेल मार्ग को प्रमुख रेलवे लाइन के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। रेल मंत्री के दौरे के बाद इस परियोजना का सर्वे कार्य शुरू किया गया था।
नई दिल्ली शिवाजी ब्रिज निर्माण खंड के उपमुख्य अभियंता द्वारा तैयार की गई 87.450 किमी लंबाई और 24 रेलवे स्टेशन व हाल्टों के दोहरीकरण की नई सर्वे रिपोर्ट उत्तर रेलवे नई दिल्ली मंडल के डीआरएम कार्यालय में डीईएन (द्वितीय) को सौंप दी गई है। इससे पहले दिल्ली–शामली रेल मार्ग पर शाहदरा से सहारनपुर बाईपास तक वर्ष 2016–17 में फाइनल सर्वे किया गया था, जिसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट 24 सितंबर 2019 को रेलवे बोर्ड को भेजी गई थी।
नए सर्वे में शाहदरा ब्लॉक केबिन, बेहटा हाजीपुर, लोनी, नुसरताबाद खरखरी, गोठरा, फरखरपुर, खेकड़ा, सुन्हेड़ा, अहेड़ा, बागपत रोड, सूजरा, अलावलपुर इदरीश, बड़का, बड़ौत, बावली कासिमपुर खेड़ी, बूढ़पुर, असारा, एलम, कांधला, खंद्रावली, गुजरान बलवा और शामली रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
दूसरे चरण में शामली से टपरी सहारनपुर बाईपास तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का सर्वे कराया जाएगा, जिसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर भेजी जाएगी। इस संबंध में उत्तर रेलवे नई दिल्ली के पीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि निर्माण खंड के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर जानकारी ली जाएगी।