फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Survey of administration, up to 20% damage to crops

38 गांवों में हुआ सर्वे, फसलों को 15-20 फीसदी तक नुकसान

Tue, 17 Mar 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Survey of administration, up to 20% damage to crops
शामली क्षेत्र के गांव कुडाना के किसान रविन्द्र की गेहूं की फसल देखते कृषि विभाग के अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
प्रशासन का सर्वे, फसलों को 20 फीसदी तक नुकसान
विज्ञापन

शामली। बरसात के कारण फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए कृषि विभाग और फसल बीमा योजना के अंतर्गत कार्य कर रही बीमा कंपनी की संयुक्त टीम ने 38 गांवों में सर्वे किया। फसलों को 15 से 20 फीसदी तक नुकसान जताया गया है। मुआवजा केवल गेहूं की फसल का बीमा कराने वालों को ही मिलेगा।
बेमौसम बरसात में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं और सरसों की फसल क्षतिग्रस्त हुई है। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी फसलों के नुकसान का सर्वे कर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने को कहा था। डीएम ने कृषि विभाग अफसरों को इस संबंध में निर्देशित किया था। कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी ने बताया कि जिले में फसल बीमा योजना में गेहूं की फसल का बीमा होता है। जनपद में 2405 किसानों ने ही बीमा कराया हुआ है। कृषि विभाग और बीमा कंपनी की टीम ने सोमवार को जिले के 38 गांवों का दौरा कर फसलों के नुकसान का रेंडम आंकलन किया। इसमें गेहूं की फसल को 15 से 20 प्रतिशत नुकसान की संभावना जताई है।
विज्ञापन

- टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं किसान
जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है वह बीमा कंपनी को टोल फ्री नंबर 180120909090 पर कॉल करके सूचना दें दे। नियमानुसार नुकसान के 72 घंटे में सूचना देनी होती है। सूचना के बाद बीमा कंपनी के कर्मचारी मौके पर जाकर सर्वे करते हैं और औसत उत्पादन से कम उत्पादन के हिसाब से मुआवजे की संस्तुति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन गांवों में हुआ सर्वे
ताजपुर सिंभालका, खेड़ीकरमू, लिलौन, झाल, बलवा, बुटराडी, बरलाजट, काबड़ौत, बुटराड़ा, बहावड़ी, बुच्चाखे्ड़ी, तितरवाड़ा, मन्नामाजरा, हैदरपुर, ऊंचागांव, पंजीठ, अंबेहटा, जसाला, पिंजोखरा, फतेहपुर, गुज्जरपुर, आल्दी, मानकपुर, रसूलपुर, खंद्रावली, फजलपुर, बाबरी, हिंड, हरड़ फतेहपुर, नौजल, जाफरपुर, हुरमजपुर, ऊन, रंगाना, चौसाना, झिंझाना, सिकंदरपुर, ढिंढाली, ओदरी और हरसाना।

- हरड़ फतेहपुर के 12 किसानों को मिलेगा मुआवजा
अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि हरड़ फतेहपुर गांव में मटर और चने की खेती होती है। वहां से कई किसानों ने बारिश से नुकसान की बात कही थी। राजस्व टीम ने जांच की। इसमें 12 किसानों की फसल को 33 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ। इन किसानों को सरकारी स्तर पर 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। कोषागार से चेक बनने भेजे गए हैं। मंगलवार को बैंक खातों में रकम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed