{"_id":"686d760c3117c6fca30b7c55","slug":"surrender-to-god-and-you-will-not-regret-it-swaroopanand-giri-shamli-news-c-26-1-aur1003-145333-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान पर समर्पण करके देखो पछतावा नहीं रहेगा: स्वरूपानंद गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान पर समर्पण करके देखो पछतावा नहीं रहेगा: स्वरूपानंद गिरी
विज्ञापन
झिंझाना। धार्मिक भक्त समाज के तत्वाधान में सोमवार देर रात गीता सत्संग भवन में सत्संग संकीर्तन का आयोजन हुआ। संत स्वरूपानंद गिरी ने भक्तों को कहा कि सदगुरु और भगवान पर भरोसा करने वालों की चिंता स्वयं प्रभु करते हैं। भगवान पर समर्पण करके देखो पछतावा नहीं रहेगा।
धार्मिक भक्त समाज के संस्थापक और संत स्वरूपानंद गिरी गुरु पूर्णिमा उत्सव को मनाने के लिए महेंद्रगढ़ से हर वर्ष की भांति यहां पहुंचे हैं, जो कस्बे में ही प्रवास कर रहे हैं। सत्संग में प्रवचन करते हुए संत स्वरूपानंद गिरी ने भक्तों को समर्पण और सतगुरु की महिमा को समझाया। उन्होंने कहा सदगुरु और परमात्मा पर भरोसा करते हुए भक्त को हमेशा उनकी आज्ञा का पालन और उनके प्रति समर्पण रखना चाहिए। जिससे उनका कल्याण संभव है। जीवन में सद्गुरु के मिलने से मनुष्य का अहंकार नष्ट हो जाता है। सत्संग में भक्त समाज के महिला और पुरुष दोनों मंडलों के सदस्य विजय गुप्ता, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. अशोक विश्वास, डॉ. मधु सुदन, कैलाश चंद, नीरज मित्तल, प्रेम चंद रहे।