{"_id":"680542a5e04887287001f78a","slug":"surgeon-transferred-in-case-of-taking-money-shamli-news-c-26-1-sal1002-140573-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रुपये लेने के मामले में सर्जन का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रुपये लेने के मामले में सर्जन का तबादला
विज्ञापन
कैराना। गर्भवती महिला के ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में आरोपी सर्जन डॉ. मनीष राठी का सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार देर रात सीएचसी झिंझाना स्थानांतरण कर दिया।
पांच दिन पहले कैराना सीएचसी पर तैनात सर्जन डॉ. मनीष राठी व दो अन्य कर्मचारियों की गर्भवती महिला के ऑपरेशन के नाम पर उसके परिजनों से रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ था। बताया गया है कि डॉक्टर व उसके साथियों ने महिला मरीज के परिजनों से करीब साढे़ आठ हजार रुपये लिए थे। पीड़ित पक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री, जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। डीएम अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच बैठा दी थी। शनिवार को टीम ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के बयान दर्ज कर अपनी जांच रिपोर्ट पूरी कर ली थी।
शनिवार देर रात सीएमओ ने सर्जन मनीष राठी का झिंझाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानांतरण कर दिया, जबकि अभी तक जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तक नहीं पहुंची है। चिकित्सा अधीक्षक शैलेंद्र चौरसिया का कहना है कि डॉ. मनीष राठी के स्थानांतरण होने की उन्हें विभाग से ही जानकारी हुई। वह अभी अवकाश पर हैं।