फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Surat-e-Hal: Doctors do not reach district hospital on time

सूरत ए हाल : चिकित्सक समय से नहीं पहुंचते जिला अस्पताल

Tue, 16 May 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Surat-e-Hal: Doctors do not reach district hospital on time
शामली जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिये मरीजो की लगी भीड
-सुबह नौ बजे पहुंचने का है समय, लेकिन डॉक्टरों के नहीं आने से मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन

-सीएमएस भी डॉक्टरों की मनमानी पर नहीं लगा पा रही अंकुश, समय से नहीं मिल रहा उपचार
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। जिन चार डॉक्टरों की यहां तैनाती है वह भी समय से नहीं आते हैं। जिससे मरीजों को उपचार घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। डॉक्टरों की मनमानी पर सीएमएस भी अंकुश नहीं लगा पा रही है, जिससे वहां की व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ता है।
जिला अस्पताल को शुरू हुए चार साल से अधिक समय बीत चुका है और जब अस्पताल शुरू किया गया था तो वहां 12 डॉक्टरों की तैनाती की गई थी। लेकिन अब धीरे-धीरे इनकी संख्या कम होती चल गई। वहां अब मात्र चार डाॅक्टरों के सहारे ही जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी सौंप रखी है। शासन ने कई डॉक्टरों का तबादला दूसरे जनपद में कर दिया, लेकिन यहां किसी भी डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई। ऐसे में जिन चार डॉक्टरों के कंधों पर मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी है वह भी अपनी ड्यूटी को ठीक से नहीं निभा पा रहे है। वहां तीन डॉक्टर तो समय से नहीं आते है।
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल खुला तो डॉक्टरों की पोल खुलती नजर आई। वहां एक डॉक्टर तो समय से पहुंचा वो भी नेत्र चिकित्सक। इसके अलावा कोई भी डॉक्टर समय से नहीं आया। फिजिशियन, नाक, कान, गला का डॉक्टर का कुछ नहीं पता था। मरीजों को डॉक्टर के कक्ष में नहीं बैठने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वह सुबह नौ बजे अस्पताल में इसलिए पहुंच गए थे कि समय से दवाई लेकर घर चले जाएंगे, लेकिन उनको पता नहीं था कि यहां डॉक्टरों के आने का कोई समय तक नहीं है। ऐसे में उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे पहुंचे, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले
देवी सिंह ने बताया कि वह जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए सुबह नौ बजे पहुंच गए थे, लेकिन वहां कोई डॉक्टर तक नहीं मिला। उनको फिजिशियन को दिखाना था, लेकिन डॉक्टर के 11 बजे तक नहीं पहुंचने से वहां इंतजार करना पड़ा।

अस्पताल में व्यवस्था हो रही खराब
शहजाद का कहना है कि अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से खराब होती नजर आ रही है। एक तो यहां वैसे ही डॉक्टर नहीं है और ऊपर से जो डॉक्टर है वह भी समय से नहीं आते है। ऐसे में वह कैसे अपना उपचार जिला अस्पताल में कराए।
करना पड़ता है कई घंटे इंतजार
अजय कुमार जैन ने कहा कि वह उनके कान व गले में दिक्कत थी तो वह डॉक्टर को दिखाने पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर के नहीं मिलने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा। सीएमएस से शिकायत की, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ।

शासन से डॉक्टर की तैनाती नहीं की जा रही है, जिससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। चार डॉक्टर ही अस्पताल में तैनात है और जो डॉक्टर समय से नहीं आ रहा है उससे जवाब तलब किया जाएगा। उम्मीद है कि जून माह में उनको दो तीन डॉक्टर मिल जाएंगे। उसके बाद अस्पताल में किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होगी। - डा. अंजू जोधा सीएमएस जिला अस्पताल शामली

शामली जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिये मरीजो की लगी भीड

शामली जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिये मरीजो की लगी भीड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed