फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Supply stopped for 13 hours due to fault in transformer

Shamli News: ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से 13 घंटे आपूर्ति रही ठप्प

Wed, 21 Feb 2024 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Supply stopped for 13 hours due to fault in transformer
शामली/कैराना/थानाभवन। सोमवार रात बूंदाबांदी के कारण शहर के अलावा कैराना, थानाभवन में बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कर्मचारियों ने किसी तरह आपूर्ति को सुचारू कराया।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 12 बजे के बाद अचानक ही मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके कारण सीबी गुप्ता कॉलोनी, शुगर मिल कॉलोनी की बिजली आपूर्ति गुल हो गई, जो करीब 5 बजे तक बाधित रही। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय पेयजालापूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

उधर कैराना में ट्रांसफार्मर में आग लगने से नगर के दो मोहल्लों की विद्युत सप्लाई 13 घंटे बंद रही। ट्रांसफार्मर की मरम्मत व लीड बदलने के बाद शाम 5 बजे सप्लाई चालू की जा सकी। नगर के मोहल्ला गुंबद व आलकला में विद्युत सप्लाई के लिए कोतवाली गेट के पास विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सप्लाई बंद की। इसके बाद आधा दर्जन लाइनमैन विद्युत ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने में लग गए। ट्रांसफार्मर का सारा तेल आग के कारण जल गया था। इस पर ट्रांसफार्मर में नया तेल डाला गया और लीड भी नई लगाई गई। शाम करीब 5 बजे सप्लाई चालू की गई। वहीं दिन में सप्लाई नही आने के कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, थानाभवन में बिजली ठप होने से सुबह के समय पेय जलापूर्ति नहीं हो सकी, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात में बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई थी, जो मंगलवार को सुबह दस बजे सुचारू हो सकी। एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर लाइन में फाल्ट आ गया था, जिसके कारण थोड़ी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed